6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उमंग बना साहित्य और खेलकूद का संगम

साहित्य के रंग में रंगा उमंग

2 min read
Google source verification
umang, literature and sports

Confluence of literature and sports Make umang

बाड़मेर.राजकीय पीजी महाविद्यालय में चल रहे उमंग कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को विभिन्न साहित्यिक व खेलकूद गतिविधियों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य पीआर चौधरी ने कहा कि कविता संवेदनशीलता से रची जा सकती हैं। यह सामाजिक सरोकार के लिए आवश्यक हैं। मुख्य अतिथि भोमसिंह बलाई ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। साहित्यिक गतिविधियों के तहत काव्य पाठ में प्रथम प्रमिला, द्वितीय खेराज राम व तृतीय नरसीराम रहे। इसी प्रकार आशुभाषण में भैरूराम, मुकुल मुखी व भोमाराम, भाषण में सुंदर जैन, प्रमीला तथा प्रवीणसिंह व ओमप्रकाश में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इसी प्रकार साहित्यिक प्रतियोगिताओं में नवल किशोर, बाबूलाल मेघवाल व बाबूलाल धनदे ने नेतृत्व किया। निर्णायकों की भुमिका डॉ संतोष गढ़वीर, डॉ बिहारीलाल सोनी व झंवरराम ने निभाई। इसके बाद छात्रसंघ अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह गोरडिय़ा की अध्यक्षता में बैंडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें छात्रवर्ग में विजेता अजय परमार व उप विजेता जुंझारसिंह रहे। छात्रावर्ग में विजेता जयश्री व उप विजेता धनवंतरी रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता खेल प्रभारी डॉ उम्मेदसिंह गोदारा के नेतृत्व में हुई। मैच रैफरी की भुमिका नवल किशोर मिर्धा व डॉ राजीव चौहान ने निभाई। प्रतियोगिताओं में छात्र व छात्राओं ने उमंग के साथ भाग लिया। इस मौके पर लोकेन्द्रसिंह गोरडिय़ा, तोगाराम मेघवाल, जगदीश पूनिया, राहुल जैन, विक्रमसिंह सहित कई छात्र मौजूद रहे।

इससे पहले उमंग कार्यक्रम के तहत गुरुवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मीडिया प्रभारी बीएल धनदे ने बताया कि प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। इसमें अध्यक्ष द्वितीय टीम विजेता रही। टीम के शैतानसिंह नवातला ने 108 रन बनाएं। मैन ऑफ द मैच व सीरीज शैतानसिंह को दिया गया। इसी तरह छात्रा वर्ग में दो टीमों ने भाग लिया जिसमें पदमावती टीम विजेता रही। सर्वाधिक 23 रन छात्रा कुसुम ने बनाएं। मैन ऑफ द मैच कंचन रही। एम्पायर की भुमिका नवल किशोर मिर्धा व राजीव चौहान ने निभाई।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग