22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपको अपनी जीत को लेकर कितना भरोसा है? जानिए सवाल पर क्या बोले मानवेंद्र सिंह

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की सिवाना विधानसभा सीट इस बार हॉट सीट बन गई है। यहां से कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह और भारतीय जनता पार्टी के हमीर सिंह भायल चुनावी रण में आमने-सामने हैं।

2 min read
Google source verification
manvendra_sing.jpg

Rajasthan election 2023 राजस्थान की सिवाना विधानसभा सीट इस बार हॉट सीट बन गई है। यहां से कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह और भारतीय जनता पार्टी के हमीर सिंह भायल चुनावी रण में आमने-सामने हैं। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों से पत्रिका ने खास बातचीत की। जानिए सवालों के जवाब-


सिवाना विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी हमीरसिंह भायल

पत्रिका: अपनी जीत काे लेकर कितना भरोसा है?
भायल: भगवान पर भरोसा है, अच्छा परिणाम ही आएगा। यह जीत मेरी नहीं, संगठन के कार्यकर्ताओं व सिवाना की आमजन की जीत होगी।


पत्रिका: जनता के बीच किस-किस मुद्दे को लेकर जाएंगे?
भायल: सिवाना में भूजल स्तर अधिक नीचे जाने से पेयजल की बड़ी समस्या है, इसके अलावा विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने, चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति करने और किसानों को सिंगल फेज के अधिकाधिक विद्युत कनेक्शन दिलाने समेत अन्य विकास के मुद्दाें को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।


पत्रिका: जनता आपको ही क्यों चुने? सेवा का मौका मिला तो क्या प्राथमिकता रहेगी?
भायल: राज्य सरकार ने विकास कार्यों में पांच साल तक सिवाना क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया। विकास कार्यों की स्वीकृति में भेदभाव किया। इससे लोगों में कांग्रेस के प्रति आक्रोश है। सिवाना में पेयजल उपलब्ध करवाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।


पत्रिका: आपको फिर से टिकट मिला, ऐसा क्यों?
भायल: टिकट देना संगठन का निर्णय है। संगठन का विश्वास, जनता की मांग व कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप संगठन ने विश्वास जताते हुए टिकट दिया है।


पत्रिका: क्षेत्र में विकास की सबसे बड़ी कमी क्या महसूस करते हो?
भायल: पांच वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने सिवाना के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया। सिवाना के लिए स्वीकृत पोकरण-फलसूण्ड बालोतरा पेयजल परियोजना का इन पांच सालों में एक इंच तक काम आगे नहीं बढ़ा, जिससे सिवाना के लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ी। यही सिवाना की सबसे बड़ी कमी है।


सिवाना विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्रसिंह

पत्रिका: अपनी जीत को लेकर कितना भरोसा है?
जसोल: जीत को लेकर ईश्वर पर पूरा भरोसा है। कार्यकर्ता संगठित होकर जी जान से मेहनत कर रहे हैं। ईश्वर अच्छा ही करेगा।


पत्रिका: जनता के बीच किस-किस मुद्दे को लेकर जाएंगे?
जसोल: मुद्दा सिर्फ विकास है। सिवाना में पेयजल व चिकित्सा सुविधा की दयनीय स्थिति है। इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता से संवाद किया जा रहा है।


पत्रिका: जनता आपको ही क्यों चुने? सेवा का मौका मिला तो क्या प्राथमिकता रहेगी?
जसोल: जनता चहुमुखी विकास के लिए हमें सेवा का अवसर देगी। सिवाना क्षेत्र में पेयजल बड़ी समस्या है, इसे लेकर प्राथमिकता से कार्य करवाया जाएगा।


पत्रिका: आपको जैसलमेर के बजाय यहां से टिकट मिला है, ऐसा क्यों?
जसोल: मैंने टिकट के लिए जैसलमेर से आवेदन किया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टिकट को लेकर निर्णय किया है। कांग्रेस का निर्णय सर्वोपरि है।


पत्रिका: क्षेत्र में विकास की सबसे बड़ी कमी क्या महसूस करते हैं?
जसोल: सिवाना क्षेत्र में पेयजल की समस्या सबसे बड़ी कमी है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव, एक ही गांव के प्रत्याशी जो एक-दूसरे के खिलाफ ठोक रहे ताल, जानिए कौन किसको दे रहा टक्कर