4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : कांग्रेस प्रवक्ता ने बता दिए तीन प्रत्याशी

कांग्रेस प्रवक्ता ने बता दिए तीन प्रत्याशी- बाड़मेर से मेवाराम जैन- बायतु से हरीश चौधरी- गुड़ामालानी से हेमाराम चौधरी
less than 1 minute read
Google source verification
Harish Meena

Congress spokesman told three candidates

कांग्रेस प्रवक्ता ने बता दिए तीन प्रत्याशी
- बाड़मेर से मेवाराम जैन
- बायतु से हरीश चौधरी
- गुड़ामालानी से हेमाराम चौधरी
बाड़मेर. दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी करने को लेकर अभी मशक्कत चल रही है प्रत्याशी घोषित ही नहीं हुए और इधर रविवार शाम को ही कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ने तीन प्रत्याशियों के नाम खोल दिए।

कांग्रेस की पहली सूची को लेकर अभी इंतजार है लेकिन इधर बाड़मेर के कांगे्रस के जिला प्रवक्ता ने न केवल प्रत्याशी बता दिए है बल्कि ये कब नामांकन दाखिल करेंगे यह भी खुलासा कर दिया है।

कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश जैन की माने तो 13 नवंबर को गुड़ामालानी से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी दोपहर 12.30 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। इसी दिन बायतु से अखिल भारतीय कांग्रेेस कमेटी के सचिव और पूर्व सांसद हरीश चौधरी बायतु विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के बतौर नामांकन दाखिल करेंगे और 16 नवंबर को बाड़मेर से मौजूदा विधायक मेवाराम जैन कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करेंगे। प्रवक्ता मुकेश जैन एडवोकेट है और कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले को लेकर उनका यह खुलासा सूची आने से पहले प्रत्याशियों के नाम खोल गया है।

अधिकृत नहीं है
अभी तक सूची नहीं आई है। टिकट को लेकर जिलाध्यक्ष भी अधिकृत नहीं है। आवेदन कोई भी भर सकता है,लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशियों की जानकारी अभी नहीं है।

- फतेहखां, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग