4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव 2019 : मतगणना आज सुबह आठ बजे होगी शुरू, कॉलेज कैंपस बना छावनी, चप्पे चप्पे पर नजर

शहर के पीजी कॉलेज में आज लोकसभा मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।
less than 1 minute read
Google source verification
Counting will start at eight o'clock this morning

Counting will start at eight o'clock this morning

बाड़मेर. शहर के पीजी कॉलेज में आज लोकसभा मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। इवीएम से पहले पोस्टल बैलट गिने जांएगे। इनकी गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। इसके बाद इवीएम खुलेंगी। मतगणना के लिए 154 टेबल लगेंगी। इसमें 145 मतगणना एवं 9 सहायक रिटर्रिंग अधिकारी तथा ईटीपीबीएस एंव पोस्टल बैंलट पेपर संबंधित टेबलें शामिल हैं।
Election Results 2019 : आज मतगणना (Counting of Votes) के साथ लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी और 17वीं लोकसभा की तस्वीर साफ होने लगेगी।

देश भर में लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान हुआ है. इन 542 सीटों पर 8,000 से अधिक प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा जिनकी किस्मत का फैसला आज मतगणना पूरी होने के बाद हो जाएगा. मतगणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सभी लोकसभा सीटों के लिए मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं जहां सुबह आठ बजे से वोटों की प्रारंभ होगी. लोकसभा चुनाव में पहली बार ईवीएम के मतों का सत्यापन करने के लिए वीवीपीएटी की पर्चियों से मिलान करने की व्यवस्था की गई है. इसके कारण चुनाव परिणाम (lok sabha election results 2019) घोषित होने में थोड़ा विलंब होने की आशंका है.

वोटों को गिनने की प्रक्रिया (Counting of votes) के मुताबिक सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी. ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं (सर्विस वोटर) की संख्या करीब 18 लाख है. इनमें सशस्त्र बल, केन्द्रीय पुलिस बल और राज्य पुलिस बल के जवान शामिल हैं जो अपने संसदीय क्षेत्र से बाहर तैनात हैं.

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग