
वरदान साबित हो रहा कोविड केयर सेंटर
सिणधरी उपखंड मुख्य कस्बे में अंबेडकर छात्रावास में संचालित कोविड-19 सेंटर कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है पिछले 15 दिनों में कोविड सेंटर की स्थापना होने पर 15 दिनों के अंदर 71 कोरोना संक्रमित लोगों यहां पर एडमिट हुए थे जिसमें से 42 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
उपखंड मुख्यालय पर कोविड- केयर सेंटर स्थापित होने से कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ा स्थानीय चिकित्सा टीम द्वारा समय-समय पर मॉनिटरिंग करके गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया गया जिसके बदौलत सिणधरी वासियों को अन्य जगह नहीं घूमना पड़ा महंगे दामों में इलाज ना लेकर के निशुल्क इलाज करवा कर कोरोना संक्रमित खुश नजर आ रहे हैं।
डॉक्टर अमृत सोनी वह महेंद्र जीनगर की टीम हरदम मरीजों के इलाज करने को लेकर पल-पल एक्टिवेट एक्टिवेट रहती है चिकित्सा टीम द्वारा संक्रमित मरीजों को मोटिवेट कर के कोरोना जंग जीतने में सफल बना रही जिसके चलते सिणधरी कोविड- केयर सेंटर की हर तरफ चर्चा बनी हुई है।
भामाशाह दिल खोलकर कर रहे सहयोग
पिछले 15 दिनों में कोविड- केयर सेंटर स्थापित होने पर मरीजों को सही इलाज मिले सभी सुविधा युक्त इलाज लेकर मरीज जल्द स्वस्थ हो जिसको लेकर भामाशाह कोविड- केयर सेंटर में सहयोग देने के लिए पल पल तैयार रहते हैं सभी भामाशाह की बदौलत कोविड-19 संक्रमित मरीज कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हो रहे है।
Published on:
26 May 2021 01:33 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
