
Deepawali is celebrated with enthusiasm
शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन, बाजार में हुई खरीदारी
बाड़मेर जिले भर में बुधवार को दीपोत्सव का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शाम के समय दीपों की रोशनी से थार नगरी जगमगा उठी। शाम के समय शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी का पूजन कर खुशहाली की कामना की गई, इस दौरान दिन में बाजार में जमकर खरीदारी हुई। गुरुवार को गोवर्धन पूजा के साथ रामा-श्यामा का पर्व मनाया गया।
बाजार में जमकर खरीददारी
दीपावली पर्व को लेकर शहर में मिठाई, पटाखे, कपड़े, फैन्सी व डेकोरेशन लाइटें, साज सजा, फर्नीचर सहित क्रॉकरी की दुकानों पर जमकर खरीददारी हुई।
पटाखों की रोशनी से जगमगाया आकाश
पर्व को लेकर शाम के समय बच्चे, युवक, युवतिया व महिलाएं पटाखें छोड़कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान आकाश पटाखों की गूंज के साथ झिलमिल रोशनी से जगमगा उठा।
ये भी पढें...
दीपावली पर बांटी मिठाई
बाड़मेर. वूमन पावर सोसायटी व पतंजलि योग समिति की ओर से आओ मिलकर खुशिया बांटे अभियान के तहत मंगलवार को गरीब तबके के परिवारों को दीपावली के अवसर पर मिठाई व पटाखे वितरित किए। वूमन पावर सोसायटी व पतंजलि योग समिति की ओर से आओ मिलकर खुशिया बांटे अभियान के तहत मंगलवार को गरीब तबके के परिवारों को दीपावली के अवसर पर मिठाई व पटाखे वितरित किए।
वूमन सोसायटी अध्यक्ष बाबूलाल खत्री, योग शिक्षक हनुमान राम डऊकिया, रेगिस्तान विकलांग विकास संगठन अध्यक्ष जगदीश छाजेड़, उमेदा राम सियाग, लक्ष्मण टाक, राकेश कुमार डऊकिया, दिनेश गोदारा, जोगा राम शर्मा, नगा राम माली, दिलीप बंसल, जगराम सुथार आदि मौजूद रहे।
युवा चौपाल ट्रस्ट ने दिया सहयोग
बाड़मेर. भुरटिया ग्राम पंचायत के राजस्व गांव मातासर में आग लगने से रूपाराम मेघवाल की ढाणी व राशन सामग्री जल गई। इस पर युवा चौपाल ट्रस्ट सदस्य भलाराम भूकर के नेतृत्व में 50000 नकद राशि देकर पीडि़त परिवार की सहायता की। इस दौरान पप्पू गोदारा, उगम सिंह कोटडा, जोगाराम सारण, सुरेश भूकर, हरीश भुरटिया उपस्थित रहे।
Published on:
08 Nov 2018 10:37 am
