
Deepawali today will be illuminated by the light of the soil every hou
दीपावली आज, घर-घर में जलेंगे मिट्टी के दीप
दीपों की रोशनी से आज नहाएगी थार नगरी
शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन, बाजार में होगी खरीदारी
बाड़मेर . जिले भर में बुधवार को दीपोत्सव का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। शाम के समय दीपों की रोशनी से थार नगरी जगमगा उठेगी। शाम के समय शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी का पूजन कर खुशहाली की कामना की जाएगी। इस दौरान दिन में बाजार में जमकर खरीदारी होगी। गुरुवार को गोवर्धन पूजा के साथ रामा-श्याूा का पर्व मनाया जाएगा।
बाजार में जमकर होगी खरीदारी
दीपावली पर्व को लेकर शहर में मिठाई, पटाखे, कपड़े, फैन्सी व डेकोरेशन लाइटें, साज सजा, फर्नीचर सहित क्रॉकरी की दुकानों पर जमकर खरीददारी हुई।
ये रहेगा शुभ मुहूर्त
पंडित सुरेन्द्र कुमार श्रीमाली ने बताया कि गादी बिछाने व पूजन के शुभ मुहूर्त सुबह 7 से 9:42 तक लाभ व अमृत का चौघडिया, 11:03 से 12:24 तक शुभ का चौघडिया, दोपहर 12:06 से 12:54 तक अभिजित लग्न व दोपहर 3:10 से 05:54 तक लाभ अमृत का चौघडिया रहेगा।
मदद के लिए यहां करे सम्पर्क
108 : किसी भी प्रकार की दुर्घटना पर तुरंत सम्पर्क करे जिससे प्रभावितों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।
100: कोतवाली पुलिस बाड़मेर
02982- 222226 : जिला पुलिस कंट्रोल रूम
02982- 221822 : पुलिस कंट्रेाल रूम
1098: कोई बच्चा गुम हो या मिला हो
02982-225781- फायर स्टेशन
9414383923- फायर प्रभारी
उमंग से मनाएं दीपोत्सव, अपनाएं सुरक्षित तरीके
पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठश्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
बाड़मेर . दीपावली पर पटाखे जलाने के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है। पटाखों से त्वचा जलना व आंखों के नुकसान का खतरा रहता है। ऐसे में बच्चों के पटाखे जलाने के दौरान अभिभावकों का पास रहना जरूरी है।
ये भी बरते सावधानी : पटाखों की तेज आवाज से यदि कम सुनाई देना, सुन्न हो जाना या सीटी की आवाज सुनाई देने पर तुरंत अस्पताल पहुंच कर इलाज करवाएं। पटाखों को शरीर के नजदीक या हाथ में जलाएं। पटाखे जलाकर पशुओं पर नहीं फैंके। गोबर या बर्तन से ढ़ककर पटाखा नहीं चलाएं। बर्तन उछलने से हादसा हो सकता है। बुजुर्ग व गर्भवती महिलाएं पटाखों से दूर रहे। श्ंवास के रोगी पटाखों के धुंए से दूर रहे।
Updated on:
07 Nov 2018 10:30 am
Published on:
07 Nov 2018 10:30 am
