4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगोर में कब्जा, विभाग बेपरवाह

ऐतिहासिक मानसरोवर तालाब के आगोर पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे की नीयत से रातों-रात अतिक्रमण कर अपना हक जताना शुरू कर दिया
less than 1 minute read
Google source verification
Department careless, Capture in Agor

Department careless, Capture in Agor

शिव. उपखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक मानसरोवर तालाब के आगोर पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे की नीयत से रातों-रात अतिक्रमण कर अपना हक जताना शुरू कर दिया।

उन्होंने यहां अपने रिश्तेदारों को भी बुलाकर डेरा डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों के ध्यान नहीं देने से अतिक्रमण हो रहा है। वहीं आगोर के कुछ भाग पर अवैध खनन भी किया जा रहा है।

इसके कारण जगह-जगह गड्ढे खोदे गए हैं। इस संबंध में हलका पटवारी का कहना है कि संबंधित लोगों से गुरुवार तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।

और इधर...

पाइप लाइन लीक, बड़ी मात्रा में व्यर्थ बहा पानी

शिव. राजीव गांधी सेवा केंद्र गूंगा के पास जलदाय विभाग की पाइप लाइन लीकेज होने से बुधवार को हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। ग्रामीणों ने बताया कि गूंगा पंप रूम से मूलाणी- मगाणी मेघवालों की ढाणी की ओर जाने वाली पाइप लाइन पहले से ही लीक है।

इसको लेकर लेकर जलदाय विभाग के कार्मिकों को पूर्व में अवगत करवाया था, लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया। ऐसे में यहां पानी व्यर्थ बह रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग