5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनतेरस मनाई :बाजार गुलजार, 30 करोड़ का व्यापार

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
Dhanteras: Bazaar Gulzar, trade of 30 crores

Dhanteras: Bazaar Gulzar, trade of 30 crores

धनतेरस मनाई : ज्वैलर्स शॉप, बर्तन व मिठाइयों की दुकानों पर उमड़े लोग
धनतेरस मनाई :बाजार गुलजार, 30 करोड़ का व्यापार

बाड़मेर . जिले में सोमवार को धनतेरस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से शाम तक बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। दोपहर के बाद तो बाजार में जमकर धन वर्षा हुई। शुभ मुहूर्त में लोगों ने सोना-चांदी के गहने, सिक्के, बर्तन, इलेक्ट्रोनिक्स व मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। देर शाम तक बाजार गुलजार रहे।
वाहन खरीदने का क्रेज
शहर के विभिन्न वाहनों के शोरूम में सुबह से शाम तक वाहन खरीदने के लिए कतारें लगी रही। अग्रिम बुकिंग करवाने वाले ग्राहकों को कम मशक्कत करनी पड़ी। नई बाइक खरीदने के लिए ग्राहकों को कतारें लगानी पड़ी। देर शाम तक वाहनों के शोरूम पर कतारंे लगी रही।
शिव . धनतेरस पर कस्बे सहित आस-पास के गांवों की दुकानों में धनतेरस पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही। विभिन्न किराणे, कपड़े व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भीड़ रही। कस्बे से गुजर रहे हाइवे पर पूरे दिन वाहनों की रेलमपेल रही। विभिन्न बैंकों में भी ग्राहकों की कतारें देखने को मिली। वहीं कई एटीएम खाली होने के कारण इनके भरोसे आए ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस ने यातायात सुचारू करने के लिए कस्बे के मुख्य बाजार में अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया।
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिले भर में रूप चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान महिलाएं विशेष शृृंगार कर आंगन को दीपमालाओं से रोशन करेगी। परिवार में खुशहाली व समद्धि के लिए घर की देहरी पर यम दीपदान किया जाएगा। पर्व की तैयारियो को लेकर शहर के ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की भीड़ उमड़ेगी।
मदद के लिए यहां करें संपर्क
108 : किसी भी प्रकार की दुर्घटना पर तुरंत सम्पर्क करें जिससे प्रभावितों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।
100 : कोतवाली पुलिस बाड़मेर
101 : नगर परिषद बाड़मेर
02982- 222226 : जिला पुलिस कंट्रोल रूम
02982- 221822 : पुलिस कंट्रेाल रूम
1098: कोई बच्चा गुम हो या मिला हो
02982- 220101 अग्नि शमन वाहन
02982-225781 फायर स्टेशन