6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाहन चलाते मोबाइल का नहीं करें इस्तेमाल

- पुलिस ने दी यातायात नियमों की जानकारी
less than 1 minute read
Google source verification
Do not use mobile when driving

Do not use mobile when driving

शिव. क्षेत्र के भिंयाड़ कस्बे में बुधवार को पुलिस की ओर से रैली निकाल सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर निकाली रैली को पुलिस उप अधीक्षक मानाराम गर्ग ने मातेश्वरी विद्या मंदिर से हरी झंडी दिखाई।

इसमें राउमावि व सरस्वती विद्या मंदिर भिंयाड़ के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने दुपहिया वाहन चलाने वक्त हेलमेट पहनने की बात कही। साथ ही वाहन चलाते हुए मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने व सीट बेल्ट लगाने पर बल दिया। इसमें महेन्द्रसिंह राजगुरु, धर्माराम चौधरी, नखतदान बारहठ ने सहयोग किया।

ये भी पढ़े...

कृषि अभियंताओं ने सौंपा ज्ञापन

शिव. पंचायत समिति क्षेत्र के जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के अभियंताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

कनिष्ठ अभियंता श्रीकांत ने बताया कि 2013 में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर ग्रामीण अभियंता सेवा गठन के लिए कार्य शुरू किया था। इसमें जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग को पंचायती राज में सम्मिलित करने का निर्णय लिया।

साथ ही जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के कृषि अभियंता व पंचायती राज विभाग के अभियंताओं को 60:40 में सम्मिलित करने के लिए निर्णय हुआ था, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया था।

अभियंताओं ने मांग रखी कि पूर्व में प्रस्तावित सेवा नियमों के आधार पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग, जल ग्रहण व भू-संरक्षण विभाग के अभियंताओं के रेस्क्यू आधार पर आदेश जारी करावें।