6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाली दिख रहे ट्रक में 20 लाख का डोडा पोस्त बरामद

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
Doda 20 million poppy police caught, One arrested, second absconding

Doda 20 million poppy police caught, One arrested, second absconding

खाली दिख रहे ट्रक में 20 लाख का डोडा पोस्त बरामद
ग्रामीण थाना पुलिस की कार्रवाई, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

बाड़मेर . ग्रामीण थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह एक ट्रक में करीब 20 लाख का अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया । ट्रक की बॉडी में एक गुप्त खांचा बनाकर डोडा पोस्त छिपा रखा था। विधानसभा चुनाव से पहले अब तक लगातार हुई कार्रवाई में पुलिस ने करीब ढाई करोड़ रुपए का डोडा पोस्त जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि डोडा-पोस्त से भरे ट्रक के आने की सूचना पर ग्रामीण थाना पुलिस ने बिशाला गांव में नाकाबंदी करवाई। इस दौरान नांद की तरफ से आ रहे ट्रक को रुकवाया। पुलिस को देख आरोपी चालक जेठाराम अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने ट्रक में सवार आरोपी केशाराम उर्फ किशोर पुत्र भैराराम निवासी बायतु पनजी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 कट्टों में भरा 351 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच नागाणा थानाधिकारी सुमन चौधरी को सौंपी। कार्रवाई ग्रामीण थाना एएसआइ अचलाराम के नेतृत्व में हुई।
ट्रक में बना रखा था गुप्त खांचा
तस्करों ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए बॉडी से एक गुप्त खांचा बनाया। जिसका रास्ता ट्रक के पीछे रखा गया। इससे ऐसा लग रहा था कि जैसे ट्रक खाली है। गौरतलब है कि मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तस्कर नित नए हथकंडे अपना रहे है।
ये भी पढ़े...
टैक्सी से 22 कर्टन अवैध शराब पकड़ी
सेड़वा . विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष निगरानी दस्ते ने मंगलवार को साता-बेडिय़ा सड़क पर एक तिपहिया वाहन से 22 कर्टन अवैध शराब बरामद की। यहां सेड़वा तहसीलदार सुनील कुमार कटेवा मय पुलिस जाब्ता गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक टैक्सी को रुकवाकर जांच की तो उसमें शराब के कर्टन भरे मिले। इस पर उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को सूचित किया। इसके बाद चौहटन पुलिस ने मौके पर पहुंच टैक्सी चालक महेशदान पुत्र मोडदान चारण निवासी तरला को गिरफ्तार किया। टीम में सेड़वा तहसीलदार सुनिलकुमार कटेवा, सेड़वा थाना एएसआई पदमसिंह, वरिष्ठ सहायक रामनारायण विश्नोई सहीत अन्य मौजूद थे।