3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोडा-पोस्त से भरा ट्रक पकड़ा, चालक हिरासत में

एनएच- 25 पर कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 27 Sep 2018, 1:59 AM IST

डोडा-पोस्त से भरा ट्रक पकड़ा, चालक हिरासत में

डोडा-पोस्त से भरा ट्रक पकड़ा, चालक हिरासत में

-

बालोतरा/कल्याणपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी के दौरान मंगलवार दोपहर पुलिस ने डोडा-पोस्त से भरा ट्रक जब्त किया। ट्रक में आटे के कट्टों के नीचे डोडा-पोस्त के कट्टे भरे हुए थे। इसको लेकर देर रात तक कल्याणपुर पुलिस की कार्रवाई जारी रही।
थानाधिकारी सरोज चौधरी के अनुसार जोधपुर की तरफ से डोडा-पोस्त से भरा ट्रक पचपदरा की तरफ निकलने की जानकारी मिली। इस पर जाप्ते के साथ हाइवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान एक ट्रक चालक की गतिविधि संदिग्ध लगने पर सख्ती से पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो आटे के कट्टों के नीचे डोडा पोस्त भरा हुआ मिला। इस पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डोडा-पोस्त का वजन करने व अन्य कार्रवाई शुरुरू की। देर रात तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी। कल्याणपुर थानाधिकारी सरोज चौधरी ने कार्रवाई की पुष्टि की, लेकिन चालक व अन्य के हिरासत को लेकर कोई पुष्टि नहीं की। उन्होंने कार्रवाई जारी होने की बात बताई।

बाइक को टक्कर मार तिपहिया वाहन से भिड़ी कार, दो युवक घायल

- ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनाने की रखी मांग
- ग्रामीणों ने हाइवे पर पत्थर डाल किया जाम

कल्याणपुर . राष्ट्रीय राजमार्ग 25 अराबा दुदावतां बस स्टैण्ड पर मंगलवार शाम 4.20 बजे कार, मोटरसाइकिल व तिपहिया वाहन की दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। नाराज ग्रामीणों ने हाइवे पर पत्थर डालकर जाम लगा दिया।
जानकारी अनुसार कल्याणपुर निवासी लक्ष्मण चौधरी (26) पुत्र जसाराम चौधरी निवासी अराबा चौहान, रावतराम (25) पुत्र सुजाराम पटेल मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। जोधपुर की ओर से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार संतुलन खोकर तिपहिया वाहन से टकराई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरन्त संत श्री राजाराम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंहुचाया। प्राथमिक उपचार कर घायलों को 108 एम्बुलेन्स से मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर रैफर किया गया।

अराबा स्टैण्ड पर आए दिन हो रहे हादसों को लेकर पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पत्थर रखकर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। जानकारी पर सहायक थानाधिकारी प्रेमकुमार मय जाब्ता मौके पर पंहुचकर कर जाम खुलवाया। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस थाने लाया गया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़