3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरहम बारिश से… गांधव व भाखरपुरा में दर्जनों लोग फंसे, नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम

सूकड़ी में जवाई बांध का पानी आया, खाली करवाए गांव, लूणी का पानी कस्बे के नजदीक पहुंचा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

moolaram barme

•

Updated: 30 Jul 2017, 3:03 PM IST

लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने से लूणी नदी उफान पर है। जलस्तर बढऩे से पानी खेतों के रास्ते बंटकर कंाधी की ढाणी व कस्बे के करीब पहुंच गया है।

बहाव से रतनपुरा सम्पर्क सड़क बह गई। भाखरपुरा व गांधव गांव की कई ढाणियों व खेतों में पानी घुस गया। यहां सौ से अधिक लोग पानी के बीच फंस गए। देर शाम तक रेस्क्यू टीम नहीं पहुंचने से उन्हे बाहर नहीं निकाला जा सका।

इधर जवाई बांध का पानी छोडऩे व सुकड़ी नदी का जलस्तर बढऩे से दहशत फैल गई। प्रशासन ने तीन गांवों को खाली करवा दिए हैं।

इधर रात को गुड़ामालानी कस्बे में लूणी नदी के पानी में 10-15 लोगों के फंसे होने की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची। देर रात तक रेस्क्यू किया जा रहा था।

पानी से घिरी ढाणियां, लोग फंसे

भाखरपुरा गांव में खेत व कई ढाणियां पानी से घिर गई। कई लोग नदी के बीच फंस गए। पानी का बहाव अधिक होने व रास्ते बंद होने से रेस्क्यू टीम देर शाम तक नहीं पहुंच पाई।

इससे उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका। क्षेत्र के गंाधव खुर्द, पाललियाली, डांगरिया, गादेवी गांव की भी कई ढाणियां पानी से घिर गई। यहां भी दोपहर में दर्जनों लोग पानी के बीच फंस गए। सूचना के बावजूद रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची।

प्रशासन ने किया अलर्ट, तीन गांव खाली करवाए

सुकड़ी नदी में जवाई बांध के गेट खोलने के बाद जालौर के रास्ते पानी पहुंचने की सूचना पर प्रशासन ने शनिवार को बहाव क्षेत्र के करीब बसे भाखरपुरा, जुडी व सिन्धासवा में अलर्ट जारी कर लोगों को ऊंचे स्थानों पर भेजा। सूकड़ी नदी में अभी पांच फीट का बहाव चल रहा है।