5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीएलआर वर्षों से सूखा, कुएं का पानी भी बैठा

कोनरा में रेत के ऊंचे टीबों पर बसे मेहरानगढ़ गांव में वर्षों पहले बने जीएलआर व पशु खेळी लम्बे समय से सूखे
less than 1 minute read
Google source verification
Dry GLR for years, water of wells also sat

Dry GLR for years, water of wells also sat

चौहटन . निकटवर्ती ग्राम पंचायत कोनरा में रेत के ऊंचे टीबों पर बसे मेहरानगढ़ गांव में वर्षों पहले बने जीएलआर व पशु खेळी लम्बे समय से सूखे हैं। कई वर्षों से इस जीएलआर में पानी की आपूर्ति नहीं होने से अब यह अब जर्जर हो चुका है।

वहीं पशुखेळी के नीचे की रेत खिसक गई है। अब पास ही बने ट्यूबवेल से ग्रामीणों के हलक तर होते थे, लेकिन अब इसका पानी भी पैंदे बैठ गया है। महज आधे से एक घंटे चलने वाले इस ट्यूबवेल से पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों को पेयजल संकट का डर सता रहा है।

ग्रामीण रघुवीरसिंह का कहना है कि जीएलआर व पशुओं की खेली जर्जर है। गौतम मेघवाल ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही गांव में पेयजल की तंगहाली फिर शुरू हो जाएगी।

समय रहते उचित प्रबंध नहीं किया गया तो गांव के सैकड़ों परिवारों व मवेशियों के लिए गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़े...

हौदी में नहीं आ रहा पानी, पशुधन प्यासा

शिव. ग्राम पंचायत हाथीसिंह का गांव के राजस्व गांव रावत का गांव स्थित सरकारी हौदी में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे यहां के पशुधन को प्यास बुझाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

ग्रामीण खीमदान चारण ने बताया कि इस हौदी में पिछले 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इसको लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।