3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाहन चालकों का मनमाना रवैया बना बड़ी परेशानी

बगैर हैड लाइट शुरू किए वाहन चलाने से होती हैं दुर्घटनाएं

2 min read
Google source verification
जिला मुख्यालय पर इन दिनों यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है।

जिला मुख्यालय पर इन दिनों यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है।

-
बालोतरा.

शहर में वाहन चालकों का मनमाना रवैया राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। वाहन चालकों के रात्रि में हैडलाइट बंद कर वाहन चलाने से कई जने इनके शिकार होते हंै। इससे इन्हें चोटें आती है। यातायात पुलिस के सख्त कार्रवाई नहीं करने से इनकी लापरवाही बढ़ रही है।
शहर के वाहन चालकों का मनमाना रवैया राहगीरों व खरीदारों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। बहुत से चालक लापरवाही पूर्णरवैया अपनाते हुए वाहन स्टार्ट कर बिना हैड लाइट शुरू कर रवान हो जाते हैंं। उनकी यह लापरवाही पैदल चलने वालों के लिए हादसे का सबब बन जाती है। अचानक वाहन सामने आने से टकराकर चोटिल भी होते हैं। शहर के प्रमुख मार्गों व मोहल्लोंं की सड़कों पर हर रात ये नजारें देखे जा सकते हैं। इस स्थिति से यातायात पुलिस अच्छी तरह वाकिफ है। परेशान लोग समस्या से अवगत भी करवा चुके हंै, लेकिन यातायात पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।

जनता की जुबानी-
शहर में हर रात बड़ी संख्या में वाहन चालक बगैर हैड लाइट शुरू किए वाहन चलाते हैं। ध्यान भटकने पर ये टकराते हैं। यातायात पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाईकरें। - नितेश कुमावत

शहर के वाहन चालकों का मनमाना रवैया बड़ी परेशानी बना हुआ है। इनके बगैर हैडलाइट शुरू कर वाहन चलाने से दूर से वाहन नजर नहीं आते हैं। इससे हर दिन दुर्घटनाएं होती हैं। - महेन्द्र प्रजापत

पंद्रह लाख के कटे चालान, फिर भी आ तो यूं ही हालेला....

- यातयात पुलिस ने सालभर में काटे 15 लाख से अधिक के चालान

- फिर भी नहीं सुधर रही यातायात व्यवस्था, हालात हो रहे है खराब

बाड़मेर पत्रिका
जिला मुख्यालय पर इन दिनों यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है। यहां व्यवस्थित आवागमन को लेकर कोई इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पिछले साल 13 हजार वाहनों के चालान काट कर 15 लाख 76 हजार रुपए जुर्माना लगाया पर व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस ने गुमटी लगाकर व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कई तरह के इंतजाम कर रखे हैं। लेकिन यह व्यवस्था मॉनिटिरिंग के अभाव में महज खानापूर्ति बन गई है। चौराहे पर एक-दो पुलिसकर्मी तो दिख जाएंगे, लेकिन यातायात को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी हुई है।

टैंपो बने सिरदर्द
शहर में टैंपो मनमर्जी से दौड़ रहे हैं। यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने में मुख्य रुप से टैंपो सिरदर्द बने हुए हैं। यातायात पुलिस ने पिछले साल इनके खिलाफ कार्रवाई कर ढाई हजार चालान बनाए हैं। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था को लेकर हर तरफ खामियां नजर आ रही हैं।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग