5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : थार में चलने लगी धूलभरी हवा, आमजन त्रस्त

-हवा ने गिराया पारा, गर्मी का सितम नहीं
less than 1 minute read
Google source verification
Due to heavy sunshine, roads rises fire

Due to heavy sunshine, roads rises fire

बाड़मेर. थार में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। धूलभरी हवा चलने से आमजन त्रस्त है। बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.5 व न्यूनतम 27.8 डिग्री रेकार्ड किया गया। हालांकि तापमान में मामूली कमी आई है लेकिन गर्मी का असर कम नहीं हुआ।

सुबह से ही गर्मी का असर इतना अधिक हो रहा है कि धूप निकलने के बाद सड़कों पर आवाजाही कम हो जाती है। दोपहर में धूप झुलसा रही है। तेज धूप के कारण सड़कें आग उगलती महसूस हो रही है। वाहन चालक मुहं पर कपड़ा बांधकर बाहर निकल रहे हैं।

फिर आ सकता है अंधड़

मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में अगले दो दिन अंधड़ की आशंका जताई गई है। इससे आमजन की परेशानी और बढ़ जाएगी। हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा हो सकती है।

सामान्य से अधिक चल रहा तापमान

थार में पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। बुधवार को भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रेकार्ड किया गया। हालंाकि हवा चलने से मंगलवार के मुकाबले बुधवार को न्यूनतम तापमान में करीब 2 व अधिकतम में 1 डिग्री की कमी आई। लेकिन इससे गर्मी में कोई कमी नहीं आई।
लू का असर बरकरार
थार में गर्म हवा के थपेड़े बुधवार को झकझौर रहे थे। दोपहर में तो आवाजाही काफी कम हो गई। देर रात तक गर्म हवा चलने से धोरों में अब मिट्टी भी ठंडी नहीं हो पाती है। इसके चलते रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।