6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक को जिंदा जलाने का प्रयास

युवक को जिंदा जलाने का प्रयास का मामला दर्ज हुआ
less than 1 minute read
Google source verification
Efforts to burn young man alive

Efforts to burn young man alive

बाड़मेर. कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक को जिंदा जलाने का प्रयास का मामला दर्ज हुआ। युवक को गंभीर अवस्था में अहमदाबाद रैफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार पदमाराम पुत्र ओमप्रकाश माली निवासी गंगाई नगर ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका भाई सवाईलाल बुधवार रात 10 बजे घर से शिकंजी पीने के लिए गया। लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया।

परिवारजन ने इधर-उधर तलाश की लेकिन नहीं मिला। रात करीब दो बजे जोगाराम ने फोन पर बताया कि सवाईलाल घर पर झुलसा हुआ पहुंचा है।

उसने परिजन को बताया कि दो-तीन लोगों ने उसे जलाया है। इसके बाद वह बेहोश हो गया। झुलसी अवस्था में राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने जोधपुर रैफर कर दिया।

शरीर ज्यादा जला होने के कारण वहां से अहमदाबाद रैफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। माली समाज के प्रतिनिधि मंडल ने भी मामले की जांच की मांग की है।