5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ उतरें मैदान में

शिव विधानसभा का भाजपा ओबीसी मोर्चा सम्मेलन आयोजित
2 min read
Google source verification
Election 2018: BJP OBC Morcha Conference of Shiv Vidhan Sabha

Election 2018: BJP OBC Morcha Conference of Shiv Vidhan Sabha

शिव . विधानसभा क्षेत्र का भाजपा ओबीसी मोर्चा सम्मेलन शनिवार को गूंगा में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल के मुख्य आतिथ्य व ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहनदान देथा की अध्यक्षता में हुआ।

इस दौरान पालीवाल ने कहा कि भाजपा ने पहली बार ओबीसी वर्ग को मोर्चा का दर्जा दिया। इसके बाद कई योजनाएं बनाने का काम शुरू हुआ। इसी का परिणाम है कि देश और राज्य में ओबीसी का बहुत बड़ा वर्ग पार्टी से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने किसान वर्ग के लिए कई फैसले लिए हैं। किसानों की आय दोगुनी करना ही सरकार का मकसद है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुमानसिंह बालासर, जिला समन्वयक पीयूष डोसी, जिला उपाध्यक्ष नाथूसिंह, कानसिंह राजगुरु, समाजसेवी धनसिंह मौसेरी, पुरुषोत्तम खत्री, सम्मेलन प्रभारी हेमंत गोदारा, युवा मोर्चा के सवाई कुमावत, शिव मण्डल अध्यक्ष देवीसिंह बलाई, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री हरिसिंह राठौड़, जिला प्रवक्ता तनेराजसिंह गहलोत, गूंगा सरपंच मोहन कुमावत, शक्तिदान चारण, अशोकसिंह खारची जीवनदान, मोहन गोदारा ने भी संबोधित किया।

और इधर...

बैल से टकराई बाइक, चालक गंभीर घायल

धोरीमन्ना . क्षेत्र के मीठड़ा खुर्द गांव में शनिवार को एक बैल से बाइक टकरा जाने से चालक गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बांकाराम (25) पुत्र ऊदाराम जाट निवासी बोली बाइक लेकर धोरीमन्ना से अपने गांव जा रहा था। हादसे की सूचना पर 108 एम्बुलेंस के चालक नेताराम चौधरी व ईएमटी लाखाराम ने उसे धोरीमन्ना अस्पताल पहुंचाया। उसके सिर में गंभीर चोट होने के चलते सांचौर रैफर किया गया।

जम्भेश्वर मंदिर में हुआ पाहल

बाड़मेर . सदराम की बेरी स्थित जम्भेश्वर मन्दिर के 51 फीट ऊंचे शिखर का शनिवार को आखिरी पत्थर लगाया गया। इस मौके पर सन्त परशाराम ने 120 शब्दों का हवन व पाहल किया।

आरती व महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। इस मौके पर सेड़वा उप प्रधान रुगनाथ, सावा पटवारी मांगीलाल, कारीगर अरबाज नूरवंश गांव भरतपुर ने प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर राणाराम ढाका, साजनराम जांगू, केशराराम ढाका, भाखराम खिलेरी, हरजेश थोरी, दीपक ढाका, गोकलाराम सियाक सहित कई जने उपस्थित रहे।