
बाड़मेर।
राजस्थान में लोकसभा चुनावों ( Lok Sabha Election 2019 ) के लिए पहले चरण में बाड़मेर-जैसलमेर सीट ( Barmer-Jaisalmer Lok Sabha Constituency ) पर सोमवार को मतदान होने जा रहा है। मतदान के लिहाज से क्षेत्र में चुनावी तैयारी पूरी जो चुकी है। लोकसभा चुनाव में सोमवार को होने वाले मतदान में बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख 39 हजार 19 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 1031184 पुरुष व 907822 महिला व 13 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है।
प्रदेश में मतदान के लिए सबसे अधिक बूथ बाड़मेर में है। यहां 2552 बूथ हैं। बाड़मेर- जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान बूथ बाड़मेर में बनाए गए हैं। इसमें बाड़मेर जिले में 2194 व जैसलमेर जिले में 358 बूथ हैं।
वहीं, बाड़मेर संसदीय क्षेत्र में मतदान को लेकर तैयारियों के चलते हज़ारों लोगों ने मतदान की शपथ ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ये महासंकल्प कार्यक्रम करवाया। साथ ही लोकसभा सीट पर मतदान को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से माकूल इंतजाम किए गए हैं।
ये 8 विधानसभा क्षेत्र हैं बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा में ( Assembly in Barmer-Jaisalmer Lok Sabha )
- जैसलमेर
- शिव
- बायतु
- बाड़मेर
- पचपदरा
- सिवाना
- गुड़ामालानी
- चौहटन
मानवेंद्र सिंह का बीजेपी के कैलाश चौधरी से है मुकाबला ( manvendra singh Vs kailash choudhary )
पाकिस्तान से सटे राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर बीजेपी-कांग्रेस का कड़ा मुकाबला है। यहां से भाजपा ने कैलाश चौधरी ( Kailash Choudhary ) और कांग्रेस ने मानवेन्द्र सिंह ( Manvendra singh ) को उतारा है। इसके चलते अब इस सीट पर सिंह और चौधरी के बीच रोचक मुकाबला होना तय है।
दोनों प्रत्याशियों का राजनीतिक जीवन ( barmer lok sabha constituency Candidate )
मानवेन्द्र सिंह ( Manvendra Singh )
- मानवेन्द्र सिंह ने लोकसभा का पहला चुनाव भाजपा से 1998 में बाड़मेर से लड़ा। वे कांग्रेस के सोनाराम चौधरी से 32140 वोटों से हारे।
- 2004 में भाजपा ने दुबारा उनको टिकट दिया और रिकार्ड 2 लाख 71888 वोटों से जीते।
- 2009 तीसरी बार भाजपा से मानवेन्द्र को टिकट मिला लेकिन वे कांग्रेस के हरीश चौधरी से हार गए।
कैलाश चौधरी ( Kailash Choudhary )
- कैलाश चौधरी पूर्व विधायक रह चुके है।
- चौधरी मौजूदा किसान मोर्चा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष है।
- 2018 के विधानसभा चुनावों में बायतु से विधायक का चुनाव लड़े लेकिन तीसरे स्थान पर रहे थे।
Updated on:
28 Apr 2019 07:39 pm
Published on:
28 Apr 2019 07:39 pm
