4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : पुलिस लाइन रोड़ पर आमने-सामने बाइक्स की भिड़ंत, दो घायल

हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। जिनका इलाज राजकीय अस्पताल में चल रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
Face-to-face confrontation between bikes, two injured

Face-to-face confrontation between bikes, two injured

बाड़मेर. शहर के पुलिस लाइन रोड़ पर सोमवार को दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गए। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। जिनका इलाज राजकीय अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस लाइन रोड़ पर पीएचईडी कार्यालय के पास दो बाइक्स में भिड़ंत हो गई। बाइक की रफ्तार के कारण बाइक्स क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में बाइक सवार रूपचंद पुत्र कन्हैयालाल निवासी बाड़मेर व जितेंद्र पुत्र कृष्णराम निवासी देदूसर गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और पूछताछ में जुट गई है।

और इधर...

बाइक फिसली, युवक गंभीर घायल

धोरीमन्ना. थाना क्षेत्र के मुंढसर गांव में मंगलवार को बाइक फिसलने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। जानकारी अनुसार घेवर पुत्र मागाराम मेघवाल निवासी लूखू मुंढसर गांव से भीमथल जा रहा था। इस दौरान बाइक का संतुलन बिगडऩे से गिर गया। उसे निजी वाहन से धोरीमन्ना अस्पताल लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस के चालक प्रताचंद व ईएमटी भजनलाल सियाक ने बाड़मेर पहुंचाया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग