
किसानों की कर्ज माफी की घोषणा ऐतिहासिक
समदड़ी ञ्च पत्रिका. भाजपा किसान मोर्चा की मण्डल स्तरीय बैठक बुधवार को कस्बे के बजरंग वाटिका परिसर में मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु के सान्निध्य व मण्डल अध्यक्ष नेनाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई।
राजगुरु ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की कर्ज माफ ी का ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे प्रत्येक किसान को लाभ मिलेगा। कार्यकर्ता आमजन तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं व उन्हें लाभान्वित करें। किसानों के सुख-सुख-दु:ख में साथ दें। किसान मोर्चा मण्डल प्रवक्ता विजयसिंह राव ने बताया कि बैठक में किसानों की कर्ज माफ ी, कृषि उपजों का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर प्रधानमन्त्री व मुख्यमन्त्री का आभार जताने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। 29 जुलाई को किसानों के साथ सेल्फ ी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर जिला संयोजक दिलीप लखारा, महामंत्री भंवर भारती, रघुनाथराम प्रजापत, समदड़ी नगर अध्यक्ष हीराराम पीराणी, हनुमानराम घांची, माधुसिंह सांवरड़ा, हस्तीमल माली, जोगाराम चौधरी, नरेन्द्रसिंह राव, बुदाराम देवासी, भवानीसिंह राठौड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। निसं.1
किसान समृद्ध तो देश होगा खुशहाल
अराबा में 807 किसानों को बांटे ऋण माफी प्रमाण पत्र
कल्याणपुर पत्रिका. अराबा ग्राम सेवा सहकारी समिति में बुधवार को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि प्रधान हरिसिंह उमरलाई ने कहा कि सरकार किसान हितेषी है। किसानों को समृद्ध बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैे। जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाएं। किसान समृद्ध होगा, तब ही देश खुशहाल होगा। समिति व्यवस्थापक पाताराम चौधरी ने बताया कि समिति के 807 सदस्यों का 1 करोड़ 49 लाख रुपए का ऋण माफ किया गया। सरपंच नरपतसिंह राजपुरोहित, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुल्तानसिंह राजपुरोहित, महामंत्री दौलाराम कुआं, उप प्रधान करनाराम चौधरी, नायब तहसीलदार राकेश जैन ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। समिति अध्यक्ष जेठाराम कड़वा, शिविर प्रभारी ऋण पर्यवेक्षक जयदेवसिंह आशिया ने ऋणी सदस्यों को कर्जा माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर उप सरपंच बागाराम सुथार, समुद्रसिंह ग्वालनाडा, व्यवस्थापक खुशालराम, गोपाराम पालीवाल, खीमाराम चौधरी मौजूद थे। पूर्व अध्यक्ष बेरीसालसिंह राजपुरोहित ने आभार ज्ञापित व संचालन बाबूखान ने किया।
Published on:
19 Jul 2018 08:09 pm
