
Female policeman unconscious during duty
बाड़मेर। यहां मंगलवार को गर्मी के दौरान एक महिला कॉन्सिटेबल ड्यूटी के दौरान ही गश खाकर गिर पड़ी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार लीला नाम की ये कॉन्सिटेबल पुलिस लाइन में कार्यरत है। पुलिस लाइन में आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ समारोह के दौरान गर्मी के कारण उसकी हालत बिगड़ गई और गश खाकर बेहोश हो गई। पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में इन दिनों गर्मी का भारी प्रकोप है। गर्मी के चलते सड़के सूनसान नजर आती है वहीं लोगो को दोपहर के दौरान आवाजाही में भी काफि गर्मी झेलनी पड़ती है। मंगलवार को गर्मी के दौरान एक महिला कांस्टेबल ड्यूटी के दौरान ही गश खाकर गिर पड़ी। जिसे जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि बाड़मेर जिले में सबसे प्रसिद्ध यहां की गर्मी है। यहां मई और जून में पारा 50 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। थोड़े दिन पहले बाड़मेर में हुई छुटपुट बरसात के बाद उमस में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और पूरा दिन शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों को बेचैन होना पड़ रहा है। इस बार गर्मी ने मार्च महीने में ही बाड़मेर शहर वासियों को झुलसना शुरू कर दिया था जो अब तक जारी है।
Published on:
22 May 2019 02:15 am
