4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अग्रिशमन यंत्र ही खाली, कैसे बुझाएंगे आग! आखिर ऐसा क्यों? जानिए पूरी खबर

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
Fire fighting machine in barmer

Fire fighting machine in barmer

बाड़मेर. शहर में डेढ़ लाख के करीब आबादी व बॉर्डर क्षेत्र तक आगे बुझाने के लिए नगर परिषद की ओर से संचालित फायर स्टेशन की दमकलों का उपयोग होता है। बड़ी आग बुझाने के लिए दमकल जाती है। आग को तुरंत काबू करने के लिए दमकलकर्मी हाथ से चलाने वाले यंत्र भी साथ रखते हैं। जिससे आग को फैलने से पहले ही बुझा दें। लेकिन यहां फायर स्टेशन में 70 में से 60 के करीब अग्रिशमन यंत्र खाली हैं। जिम्मेदारों ने इन्हें भरवाने की भी जरूरत नहीं समझी। दीपावली पर आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। लेकिन नगर परिषद की तैयारी नहीं होने से इन दिनों में आतिशबाजी या अन्य कारण से आग लगने पर दमकल कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। फायर स्टेशन में रखे गए अग्रिशमन यंत्र का उपयोग होने के बाद इनको फिर से भरवाना पड़ता है। लेकिन लंबे समय से काम में लेने के बाद इन्हें भरवाया ही नहीं गया। एक के बाद एक कर 60 यंत्र खाली हो गए। अब केवल 4-5 उपकरण ही भरे हुए हैं।

दमकल में सहायक टूल नहीं
फायर स्टेशन में दमकल वाहनों में उपयुक्त टूल बॉक्स नहीं होने के कारण भी परेशानी होती है। तंग गलियों में जहां गाड़ी नहीं जाती ऐसे स्थानों में पाइप को जोडऩे व सामान को आग से बाहर खींचने सहित कई प्रकार के टूल उपलब्ध नहीं होने से आग बुझाने में अधिक समय लगता है।

तुरंत नियंत्रण में उपयोगी हैं उपकरण
आतिशबाजी के कारण व बिजली के डेकोरशन के चलते दीपावली पर शॉर्ट सर्किट की घटनाएं अधिक होती हैं। इसमें छोटे उपकरण उपयोगी साबित होते हैं। कई बार गलियों में दमकल जा नहीं पाती, ऐसे में दमकलकर्मी उपकरण ले जाकर आग पर काबू पा लेते हैं। ऐसे में इनकी उपयोगिता बढ़ जाती है।

जल्द करवा देंगे रिफिल

फायर स्टेशन में अभी कुछ यंत्र भरे हुए हैं। खाली यंत्रों को रिफिल करवाने के लिए नगर परिषद को अवगत करवाया गया है। जल्द ही खाली उपकरणों को रिफिल करवा दिया जाएगा। - ओमप्रकाश गोसाई, प्रभारी, फायर स्टेशन, बाड़मेर

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग