
Fire household goods Swah
कल्याणपुर. ग्वालनाडा के भीलों की ढ़ाणी में रहवासी ढ़ाणी में बुधवार रात्रि को आग लगने से घरेलू सामन जलकर राख हो गया। उदाराम पुत्र सोनाराम भील की रहवासी ढ़ाणी में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख ग्रामीण मौके पर पंहुचे और रेत व पानी से आग पर काबू पाया।
तब तक बिस्तर, अनाज, कपड़े, चारपाई, नगदी सहित घरेलु सामन जलकर राख हो गया। पूर्व सरपंच सुखाराम, काछबराम, जेठाराम, पपाराम, बाबूराम, भैराराम सहित ग्रामीणों ने पीडि़त की मदद की।
ये भी पढ़े...
बस पलटने से 17 यात्री घायल
समदड़ी (बाड़मेर). समदड़ी-सिवाना के बीच संचालित निजी बस शुक्रवार को बामसीन गांव के पास पलट गई। इसके चलते 17 यात्री घायल हुए, जिनको 108 एम्बुलेंस से राजकीय अस्पताल समदड़ी लाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। दो घायलों को रैफर किया।
पुलिस ने बताया कि निजी ट्रेवल्स की बस समदड़ी से चलकर सिवाना जा रही थी। इस दौरान चालक लापरवाही से बस चला रहा था। वहीं, परिचालक नहीं होने से वह बस चलाते वक्त सवारियों से किराया भी वसूल रहा था।
इस दौरान बामसीन के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे 17 जने चोटिल हुए। घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को समदड़ी के अस्पताल में भर्ती किया। दो गंभीर घायलों को बालोतरा रैफर किया।
हज यात्रा आवेदन आमंत्रित
बाड़मेर. सेंट्रल हज कमेटी मुम्बई की ओर से हज यात्रा 2019 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हज ट्रेनर बच्चूखान कुम्हार ने बताया कि हज यात्री ़5 नवम्बर तक मुस्लिम मुसाफि र खाना में आवेदन जमा करवा सकते हैं। उन्होने बताया कि जिस हाजी ने कमेटी के अलावा ऑनलाइन आवेदन किया है, वह फ ार्म भर की प्रति जमा करवाएं।
सोलंकी जिलाध्यक्ष मनोनीत
बाड़मेर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष श्रवण तंवर ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बाड़मेर जिलाध्यक्ष पद पर कमलाराम सोलंकी को मनोनीत किया। सोलंकी के जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।
Updated on:
10 Nov 2018 08:05 pm
Published on:
10 Nov 2018 08:05 pm
