4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती टैक्सी में लगी आग

आग की चिंगारी देख टैक्सी से निकल गए
2 min read
Google source verification
Fire in moving taxi

Fire in moving taxi

सिणधरी. कस्बे से कौशलू जाते समय रास्ते में चलती टैक्सी में आग लग गई। छोगाराम पुत्र कुम्भाराम एवं चालक केसाराम निवासी कौशलू दोनों सोमवार देर रात घर जा रहे थे। इस दौरान डाभड़ भाटिया नाडी के पास टैक्सी में अचानक आग लग गई। आग की चिंगारी देख दोनों टैक्सी से निकल गए, जिससे जन हानि नहीं हुई।

और इधर...

मोबाइल की दुकान में चोरी, 20 मोबाइल पार

गुडामालानी. कस्बे के पुलिस थाने के करीब बालिका विद्यालय के पास स्थित एक मोबाइल की दुकान में अज्ञात चोरों ने 20 मोबाइल चुरा लिए। पुलिस के अनुसार पन्नेसिंह पुत्र विजयराज सिंह राजपूत निवासी गुडामालानी ने मामला दर्ज कर बताया कि बालिका विद्यालय के पास स्थित उसकी राजपूत फेन्सी स्टोर के नाम से मोबाइल की दुकान से देर रात अज्ञात चोरों ने छत तोड़कर 20 मोबाइल चुरा लिए व अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। सुबह आकर उसने दुकान खोली तो दुकान का सारा सामान बिखरा था और दुकान की छत टूटी हुई थी। गौरतलब है कि इसी दुकान में पूर्व में चार बार चोरी हो चुकी है, जिसका अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है।


मौखाब के बाशिंदों ने सौंपा ज्ञापन,विद्युत व्यवस्था सुधार की मांग

शिव . मौखाब के ग्रामीणों ने तहसीलदार शैतानसिंह राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपकर विद्युत व्यवस्था सुधार की मांग की। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि मौखाब में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने पर भी समाधान नही हो रहा। उन्होंने समस्या समाधान को लेकर मौखाब फीडर को उण्डू से जोडऩे की मांग की। प्रतिनिधि मण्डल में जेठूङ्क्षसह, खुमाणाराम दर्जी, गिरीश वाशु, नरसिंग निम्बडि़या, भंवरलाल सारण,लालाराम पंवार,बालाराम, छगनाराम दर्जी आदि शामिल थे।

शांति भंग के आरोप में दो गिरफ्तार

शिव . क्षेत्र के मौखाब कला निवासी दो जनों को स्थानीय पुलिस ने बुधवार को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मौखाब कला निवासी खियाराम व पीराराम पुत्र पदमाराम जाट आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों से झगड़े को उतारू हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग