
Flourished Kiradhu the lamps light of 500 soil
500 मिट्टी के दीयों की रोशनी से निखरा किराड़ू
बाड़मेर . राजस्थान पत्रिका के आओ जलाएं मिट्टी के दीप अभियान के तहत किराडू के पुरातात्विक मंदिर में दीप जला स्वदेशी अपनाओ, मिट्टी के दीप जलाओ का संदेश दिया।
महेन्द्रसिंह सोढ़ा ने बताया कि किराडू स्मारक पर 500 मिट्टी के दीप रोशन कर मिशन माटी दीप के तहत स्वदेशी लघु शिल्पकारों की ओर से हस्तनिर्मित मिट्टी के दीपों की रोशनी के साथ दीपावली पर्व मिट्टी के दीप जलाकर मनाने का संदेश दिया।
हुकमसिंह फौजी ने बताया कि माटी के दीप जलाना हमारी परम्परा है। इसको अपना कर स्वच्छता, स्वास्थ्य व पर्यावरण की सुरक्षा को बनाए रखना है। इस दौरान महेन्द्रसिंह आंटा, उम्मेदसिंह, भूपेश, कल्याणसिंह, जोगेन्द्रसिंह, जेठमालसिंह, विक्रमसिंह मौजूद रहे।
माटी के दीपों से रोशन हुआ महाविद्यालय
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को छात्रों ने मिट्टी के दीपक जला आओ जलाएं मिट्टी के दीप का संदेश दिया। छात्र नेता प्रवीणसिंह मीठडी ने बताया कि दीपावली के महाविद्यालय जहां में शिक्षा ग्रहण करते हैं, उससे बड़ा कोई घर हो नहीं सकता। अपने घर से पहले शिक्षा मंदिर को रोशन करना आवश्यक है। कमल किशोर ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की बात कही। निखिल जैन ने बताया कि देश की सीमा पर जो फ ौजी भाइ खड़े है उनके सम्मान में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। इस मौके पर छात्र नेता मनोज जांगिड़, हेमंत , चंद्रवीर गर्ग, सवाई जैन, नरेंद्र सिंह तामलोर, धर्मवीर, रमेश कडेला गोपाल आदि मौजूद रहे।
Published on:
07 Nov 2018 10:42 am
