6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 दिन से केंद्रीय बस स्टैंड परिसर में पसरा अंधेरा

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
From 6 days to the Central Bus Stand premises dark

From 6 days to the Central Bus Stand premises dark

6 दिन से केंद्रीय बस स्टैंड परिसर में पसरा अंधेरा
बाड़मेर . शहर के केन्द्रीय बस स्टैंड में बिजली के लिए लगे प्रीपेड मीटर का रिचार्ज समाप्त होने से पिछले 6 दिन से परिसर अंधेरे में है। लेकिन नगर परिषद की ओर से इसे अभी तक रिचार्ज नहीं करवाया गया है। पूर्व में भी कई बार रिचार्ज खत्म होने के 7-10 दिन तक बस स्टैंड में अंधेरे के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
बस स्टैंड परिसर में लाइट प्रीपेड मीटर से चलती है। इसके लिए नगर परिषद की ओर से पहले रिचार्ज करवाया जाता है। रिचार्ज समाप्त होने से पहले मीटर संकेत दे देता है। इस दौरान 4-5 दिन में उसे रिचार्ज करवाना होता है। इसके बाद भी रिचार्ज नहीं करवाने पर रिचार्ज समाप्त हो जाता है। जिससे बिजली गुल हो जाती है।
प्रीपेड मीटर रिचार्ज समाप्त, जिम्मेदार कर रहे अनदेखी
यात्री हो रहे परेशान : रोडवेज बस स्टैंड से सुबह 5.30 बजे के करीब बसों का संचालन प्रारम्भ हो जाता है। ऐसे में सुबह यात्रा करने वाले यात्रियों व रात में आने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके साथ कर्मचारियों को रिजर्वेशन करने व टिकट काटने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बस स्टैंड की व्यवस्थाएं बेपटरी : पूर्व में रोडवेज व नगर परिषद के बीच हुए एमओयू के तहत बस स्टैंड की साफ सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था नगर परिषद की ओर से किया जाना तय है। इसके बाद भी बस स्टैंड की व्यवस्थाएं बेपटरी हो रही हैं।

ये भी पढ़े...

बीपीएल कार्ड बनाया, लेकिन नहीं मिल
रहा योजना लाभ
आठ वर्ष से कार्यालयों का चक्कर काट रहा प्रार्थी
सिवाना ञ्च पत्रिका . ग्राम पंचायत बामीसन के राजस्व गांव देवड़ा निवासी बीपीएल आठ वर्षों से बीपीएल योजना लाभ के लिए दर दर भटक रहा है। लेकिन उसे योजना लाभ नहीं दिया जा रहा है।
देवड़ा निवासी पर्वतसिंह पुत्र पुखराज का बीपीएल राशनकार्ड बना हुआ है। ऑनलाइन राशनकार्ड नम्बर सर्च करने पर उसका राशन कार्ड व इसके परिवार के सदस्यों के नाम कार्ड में दिखाईदेते हैं। लेकिन बीपीएल क्रमांक को लेकर ऑनलाइन सर्च करने पर डाटा गलत आता है। इस पर प्रार्थी को योजना लाभ नहीं मिल रहा है। पीडि़त व्यक्ति पंचायत समिति से लेकर उपखण्ड कार्यालय में कई बार उच्च अधिकारियों को मौखिक व लिखित में समस्या से अवगत करवाकर ऑनलाइन डाटा में त्रुटि सुधार के लिए गुहार कर चुका है। लेकिन आज दिन तक सुधार तो दूर की बात सुनवाई तक नहीं हो रही है।
&बीपीएल क्रमांक में ऑनलाइन डाटा एंट्री सुधार के लिए सम्बंधित विभागों के आठ वर्षों से चक्कर काट रहा हूं। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर योजना लाभ नहीं मिल रहा है। बहुत परेशान हूं।
- पर्वतसिंह, पीडि़त