
जेठन्तरी में बालाजी ग्रुप के तत्वावधान में बुधवार से बालाजी वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन प्रारम्भ हुआ
समदड़ी . जेठन्तरी में बालाजी ग्रुप के तत्वावधान में बुधवार से बालाजी वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन प्रारम्भ हुआ । प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमें भाग ले रही हैं। शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्बोधित करते तहसीलदार सुरेन्द्रसिंह खंगारोत ने कहा कि प्रतियोगिताओं से ही खिलाडिय़ों को आगे बढऩे का मौका मिलता है । खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल को खेल भावना से खेलें। विकास अधिकारी अतुल सोलंकी ने कहा कि खेल हमें आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। हमें अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित खेल खेलना चाहिए। खेल को खेल भावना से खेलें।समदड़ी स्टेशन सरपंच रविन्द्रसिंह जाट ने कहा कि खेलों से ही प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है । इस मौके पर पूर्व सरपंच भंवरसिंह चम्पावत, कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकमसिंह अजीत, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिलीपसिंह राव, मांगीलाल चौधरी, पंचायत प्रसार अधिकारी सुरेश व्यास, करनाराम पटेल, कलाराम पटेल, राजेन्द्र भाटी सहित गणमान्य लोग मौजूद थे । आयोजक सुरेश सैन ने आभार प्रकट किया । नि.स.
खेल को खेल भावना से खेलें
खिलाडिय़ों ने बढ़चढ़ कर लिया भाग
बालोतरा.
नगर में जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित हो रही खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न मुकाबले आयोजित हुए। इसमें खिलाडिय़ों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
बुधवार को तीन टांग, रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसमें बालक-बालिकाओं व युवतियों, महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसके अलावा बैंडमिटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, वॉलीबाल के मुकाबले हुए। उपस्थित जनों ने इसे खूब सराहा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद सुरेन्द बाघमार, कमलेश बांठिया, सुरेन्द्र कांकरिया, कान्तिलाल हुण्डिया ने आयोजन की सराहना की। खेल को खेल भावना से खेलने की बात कही। संयोजक प्रवीण कांकरिया ने अतिथियों का स्वागत किया । इस अवसर पर सीमा चौपड़ा, सीमा मण्डोत, भावना सालेचा, पूर्वी सालेचा, ममता गोलेच्छा मौजूद थी। इस अवसर पर गुरुवार को धीमी गति साइकिल रेस, मेहंदी व म्यूजिकल चैयर प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।
Published on:
28 Dec 2017 12:01 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
