5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजी थार नगरी

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
Gangu Thar Nagari from the joys of Lord Parashurama

Gangu Thar Nagari from the joys of Lord Parashurama

भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजी थार नगरी

शहर के मुख्य मार्गों से निकाली वाहन रैली, संगोष्ठी में हुई चर्चा
बाड़मेर पत्रिका

राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला शाखा की ओर से मंगलवार को भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान शहर के पनघट रोड स्थित बालार्क भवन से वाहन रैली निकाली गई। रैली को महासभा जिलाध्यक्ष मांगीलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सैकड़ों की तादाद में विप्र बंधुओं ने वाहनों पर झंड़े लगाकर भगवान परशुराम के जयकारे लगाएं। इस दौरान थार नगरी भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजायमान हुई। रैली तनसिंह सर्कल, गांधी चौक, रेलवे स्टेशन, विवेकानंद सर्कल होते हुए गौड़ छात्रावास पहुंची । जहां पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी की शुरुआत भगवान परशुराम के आदम कद चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा से हुई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता दाऊलाल ठाकुर ने परशुराम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालत हुए कहा कि भगवान परशुराम ने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का प्रयास किया । उन्होंने अपनी तपस्या और बुद्धि बल के आधार पर लोहा मनवाया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मांगीलाल शर्मा ने कहा कि हमें ब्राहमण समाज में शिक्षा के उजियारे को और भी आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होनें ब्राह्मणों को एक होकर समाज मे व्याप्त बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया । वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष श्यामदास दुलानी ने कहा कि ब्राह्मणों की एकता बहुत ही प्रासंगिक है । उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा के योगदान की प्रशंसा की। जिला प्रवक्ता ओम जोशी ने वर्तमान भारत मे ब्राह्मणों की दिशा और दशा विषय पर अपनी बात रखी । संगोष्ठी के अंत में जिला महामंत्री महेश दादानी ने रैली में शामिल हुए ब्राह्मण समाज के विभिन्न घटकों को स्मृति चिन्ह भेंट किएं। इस अवसर पर रमेश शर्मा, देवीलाल रानेजा, बाबूलाल सारस्वत, पुखराज गौड़, बाबूलाल गौड़, मनोज पारीक, ललित जोशी, जोगाराम गौड़, लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित, जगदीश राजपुरोहित, दुर्गाशंकर शर्मा, रैली संयोजक भरत शर्मा, नरपतसिंह राजपुरोहित, रैली सहसंयोजक दिनेश गौड़ आदि विप्रजन उपस्थित रहे। संचालन ओम जोशी किया ।