4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालाओं ने किया कमाल!

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
GSEB

GSEB

सेड़वा.

राआउमावि सोनड़ी में कक्षा 10 व 12 में अध्ययनरत 35 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चेक व प्रमाण पत्र पाकर उन्होंने खुशी का इजहार किया। विद्यालय के व्याख्याता मालाराम सुथार ने बताया कि 10वीं व 12वीं में 75 प्रशित अंक हासिल करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार मिलने के बाद उनका विद्यालय में तिलक लगा व मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में 500 बालिकाएं अध्यनरत हैं।

ये भी पढें: फैंसी ड्रेस में सजे नन्हे बच्चे, अग्रसेन जंयती महोत्सव
बाड़मेर. अग्रसेन जंयती महोत्सव के उपलक्ष में सत्रह दिवसीय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, गेहूं से भरी मटकी में से सिक्का निकालना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जानकी अग्रवाल महिला मण्डल के सानिध्य में दो वर्ग में आयोजित नन्हे मुन्ने बालकों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्ले गु्रप से कक्षा प्रथम तक में जेनिल बंसल प्रथम, राम बंसल द्वितीय और कक्षा 1 से 2 तक में गर्वी बिन्दल प्रथम, मिताश बंसल व खुशी सिंहल द्वितीय रहे। महिलाओं के लिए गेहंू से भरी मटकी में से सिक्का निकालना प्रतियोगिता में प्रथम कलावती गर्ग व द्वितीय निर्मला सिंहल रही।

मर्ज विद्यालय फिर हुआ शुरू
सिणधरी. उपखंड क्षेत्र के खरंटिया ग्राम पंचायत स्थित राप्रावि गोदारों का सरा कम नामांकन के चलते अन्य विद्यालय में मर्ज हो गया था। तीन किलोमीटर की परिधि में अन्य कोई विद्यालय नहीं होने से यहां के बच्चों को शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इसको लेकर विधायक कैलाश चौधरी से इसकी बात की। उन्होंने शिक्षा मंत्री को अवगत करवाते हुए बंद विद्यालय को वापस शुरू करवाया। यहां पहले दिन 28 विद्यार्थियों का नामांकन किया गया। अध्यापन के लिए इस विद्यालय में ग्राम पंचायत सहायक खियाराम को नियुक्त किया गया। इस पर चेनाराम गोदारा, गोमाराम, वीरमाराम, पूराराम, लूणाराम ने आभार जताया।

हाई स्कूल में 10 से शुरू होगी रामलीला
बाड़मेर. श्रीरामलीला कमेटी की ओर से हाई स्कूल मैदान में 10 अक्टूबर से रामलीला मंचन किया जाएगा। कमेटी अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी ने बताया कि मंचन को लेकर प्रतिदिन शाम 8.30 बजे शिव कुटिया के पास तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग