जसोल. कस्बे में मारू प्रजापति समाज 28 खेड़ा की ओर से श्री श्रीयादे माता मंदिर का 15वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
भजन गायक अशोक प्रजापत ने गणपति व गुरु वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने श्रीयादे माता भजनों की प्रस्तुतियां दी। समदड़ी बगीची संत नरसिंग दास, दिनेशभारती के सान्निध्य में आयोजित जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने शिरकत की। लाभार्थियों ने बोलियों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। आयोजित यज्ञ में देवगिरी व पं. भागीरथ अवस्थी के मंत्रोच्चार पर श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। इसके बाद सुबह 11 बजे गाजे-बाजे से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु भजनों पर जयकारे लगाते व नृत्य करते हुए चल रहे थे। मुख्य मार्गों से गुजरती हुई शोभायात्रा मंदिर पहुंच विसर्जित हुई। यहां लाभार्थियों ने मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में समाज के मेघावी छात्रों को सम्मानित किया गया। लाभार्थी पुखराज पुत्र मुल्तानमल भोभरिया ने महाआरती उतार महाप्रसादी का भोग लगाया। चम्पालाल छापरवाल, छगनलाल गेदर, चम्पालाल बालोदिया, मांगीलाल सियोटा, जगदीश नारानिया, नरपत लाडूणा, भरत घोड़ेला, ओमप्रकाश सियोटा, सोनराज माहर, खेताराम घोडेला, ओमप्रकाश मानणीया, सिरेमल भोभरिया, निर्मल बालोदिया, ताराचंद सियोटा, ओमप्रकाश निरानिया ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।