5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैदल जातरू हुए रवाना लगाएंगे मां के दरबार में धोक

बाड़मेर से जसोल पैदल यात्रा संघ रवाना

less than 1 minute read
Google source verification
पैदल जातरू हुए रवाना लगाएंगे मां के दरबार में धोक

पैदल जातरू हुए रवाना लगाएंगे मां के दरबार में धोक

बाड़मेर. माताराणी भटियाणी मन्दिर चौहटन रोड बाड़मेर से शनिवार को पैदल यात्रा संघ जसोल के लिए रवाना हुआ। ट्रस्ट मण्डल के जीतेन्द्र मालू ने बताया कि पतासीबाई के सानिध्य व अध्यक्ष गौतमचंद मालू के नेतृत्व में संघ रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि संघ २६ वर्षों से लगातार बाड़मेर से जसोल जाता रहा है।

कोरोनाकाल में दो वर्ष के अंतराल के बाद इस वर्ष पुन: जसोल के लिए प्रस्थान किया जो ३ दिन की पैदल यात्रा के बाद तेसर को जसोल पहुंचेगा और माता राणी भटियाणी के दर्शन कर रात्रि जागरण का आयोजन करेगा।

संघ में भूराराम सुथार, आसूराम राव, बाबूलाल बोथरा, भूरचन्द बोहरा, मोहनलाल बोथरा, ओमप्रकाश बोथरा, रमेश अगडावा, लालचंद जैन, कुष्टमल मालू, दिनेश सिंघवी, गौतम सिंघवी, मांगीलाल बोथरा आदि शामिल थे।

केंद्रीय कृषि कल्याण मन्त्री कैलाश चौधरी ने माताराणी भटियाणी मन्दिर चोहटन रोड़ से कल बाड़मेर से जसोल के लिए रवाना हुए पैदल यात्रा संघ के पैदल यात्रियों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी ।

ट्रस्ट मण्डल के जीतेन्द्र मालू ने बताया कि बाड़मेर से जसोल के लिए हर वर्ष की भांति पैदल यात्रियों का संध पतासी बाई के सानिध्य व अध्यक्ष गौतमचंद मालू के नेतृत्व में रवाना हुआ। जो कि आज दोपहर सणपा गाँव पहुचा।

जहाँ पर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने पहुंच कर सर्व प्रथम रथ पर विराजित माताराणी भटियाणी व सवाई सिंह के दर्शन कर सभी पैदल यात्रियों की कुशलक्षेम पूछी एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाये दी। इस दौरान ट्रस्ट मण्डल के भूराराम जांगिड़ ने साफा पहना कर उनका स्वागत अभिनंदन किया।