5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबर: बाड़मेर से अब कल से चलेगी रोडवेज बसें

- ऑनलाइन बुकिंग पर 5 फीसदी कैशबुक
2 min read
Google source verification
rajasthan roadways

Good news: Roadways buses will run from Barmer from tomorrow


बाड़मेर.
राज्य सरकार के निणज़्य अनुसार अब बाड़मेर से चौहटन, पचपदरा, जालोर, जोधपुर, सिणधरी, गडरारोड, जैसलमैर एवं आबूरोड के लिए बाड़मेर आगार की रोडवेज बसे प्रारम्भ की जाएगी।

यह रहेगा संचालन

बाड़मेर आगार मुख्य प्रबंधक उमेश नागर ने बताया कि जिले में गुरूवार से बाड़मेर आगार की कुछ और बस सेवाएं संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के केन्द्रीय बस स्टेण्ड से प्रतिदिन बाड़मेर से प्रात: 8 एवं दोपहर 3:30 बजे चौहटन के लिए बस शुरू की जाएगी जो चौहटन से प्रात: 10:30 एवं सांय 17:30 बजे बाड़मेर के लिए पुन: रवाना होंगी। इसी प्रकार बाड़मेर से पचपदरा के लिए सांय 16:30 बजे बस प्रस्थान करेगी जो पचपदरा से अगले दिन सुबह 7 बजे बाड़मेर के लिए रवाना होगी। बाड़मेर से जालोर के लिए बस प्रात: 8 बजे रवाना होगी एवं जालोर से दोपहर 2 बजे बाड़मेर के लिए बस आएगी। जोधपुर के लिए बस प्रात: 8:30 एवं दोपहर 1 बजे बाड़मेर से रवाना होगी एवं जोधपुर से प्रात: 6 एवं दोपहर 2 बजे बाड़मेर के लिए प्रस्थान करेंगी।
सिणधरी-गडरारोड़ भी
प्रात: 8 बजे बस सिणधरी के लिए प्रस्थान करेंगी एवं सिणधरी से दोपहर 2 बजे बाड़मेर के लिए पुन: रवाना होगी। गडरारोड के लिए बस प्रात: 8 बजे बाड़मेर से रवाना होगी एवं गडरारोड से दोपहर 1 बजे बाड़मेर के लिए आएगी। इसी प्रकार जैसलमेर के लिए प्रात: 8 एवं प्रात: 10 बजे बस शुरू होगी जो जैसलमेर से दोपहर 12 एवं 2 बजे बाड़मेर के लिए रवाना होंगी। उन्होने बताया कि आबूरोड के लिए बस दोपहर 1 बजे बाड़मेर से प्रस्थान करेंगी एवं पुन: आबूरोड से अगले दिन प्रात: 7:30 बजे बाड़मेर के लिए रवाना होगी।

ऑनलाइन होगी बुकिंग

ऑनलाइन बुकिंग आरएसआरटीसी की वेबसाइट अथवा आरएसआरटीसी के रिजवेज़्शन ऐप से की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग पर 5त्न कैशबैक दिया जाएगा। ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने पर बुकिंग काउंटर अथवा परिचालक से भी टिकट ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह बस प्रत्येक बस स्टैंड पर नहीं रोकी जाएगी क्योंकि बस पर चढऩे से पूवज़् थमज़्ल स्कैनिंग आवश्यक है इसलिए यात्री यात्रा से पूवज़् परिचालक से स्टॉपेज की जानकारी प्राप्त कर लेवे।