6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रावास होते हुए किराये के मकानों में रहते हैं विद्यार्थी

- दस वर्षों से सरकार नहीं पहुंचा पाई बिजली-पानी की सुविधा - नेताओं ने उद्घाटन किया, सुध नहीं ली
2 min read
Google source verification
government is not able to facilitate electricity and water

government is not able to facilitate electricity and water

- दस वर्षों से सरकार नहीं पहुंचा पाई बिजली-पानी की सुविधा

- नेताओं ने उद्घाटन किया, सुध नहीं ली

सरणू . ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लाखों की लागत से दस वर्ष पहले बने छात्रावास भवन का उस समय नेताओं ने शुभारंभ तो कर दिया, लेकिन यहां बिजली-पानी जैसी सुविधाएं अब भी नहीं पहुंच पाई है। शुरुआत में यहां काफी विद्यार्थियों भी रहने लगे थे, लेकिन बाद में सुविधा के अभाव में वे छोड़ कर चले गए। अब भवन सूना पड़ा है तथा आस-पास घास व झाडिय़ां उगी हुई है।
भवन उद्घाटन के दौरान नेताओं ने जल्द कई सुविधाओं के लिए घोषणाएं की थी, लेकिन वे अब तक पूरी नहीं हो पाई हैं। वर्तमान में यहां विशाल परिसर में कुल 15 कमरे बने हैं। लेकिन सुविधाओं के अभाव में ये नकारा साबित हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सरणू राउमावि में विज्ञान, कला, वाणिज्य, तीनों वर्ग उपलब्ध होने से यहां दूरदराज से सैकड़ों विद्यार्थि पढऩे आते हैं, लेकिन छात्रावास में सुविधा नहीं होने से वे किराये के कमरों में रहने को मजबूर हैं।

और इधर...

जीएलआर सूखा, गेहूं गांव में पेयजल संकट
- पत्रिका एजेंट नखताराम की न्यूज

बाड़मेर. निकटवर्ती गेहूं गांव स्थित मेघवालों की ढाणी में गत दो वर्षो से पेयजल संकट की गंभीर स्थिति बनी हुई है। यहां जलदाय विभाग की ओर से निर्मित जीएलआर में पेजयल की सप्लाई बंद पड़ी है। ग्रामीण श्रवणकुमार ने बताया कि पेयजल की सप्लाई नहीं होने पर ग्रामीणों को महंगे दामों में पानी के टैंकर डलवाने पड़ रहे है। जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवा दिया।

जागरूकता रैली आज

बाड़मेर. राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को राजकीय चिकित्सालय से जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। जिला नोडल अधिकारी डॉ. ओपी डूडी ने बताया कि बुधवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में पोस्टर प्रतियोगिता व संवाद कार्यक्रम होगा।