
Great blessings of reverence, city of Guna from the hooves of Jhulelal
बाड़मेर. स्थानीय पूज्य झूलेलाल मन्दिर स्टेशन रोड पर आयो लाल झूलेलाल सेवा समिति की ओर से भगवान झूलेलाल का 1069वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सुबह ध्वजारोहण कर मेले का आगाज किया गया इस अवसर पर सिन्धी छैज पर श्रद्धालु नाचते नजर आए। इसके बाद दुपहिया वाहन रैली का आयोजन हुआ।
रैली को विधायक मेवाराम जैन, मन्दिर अध्यक्ष पवन राजवानी, भगवानदास ठारवानी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना की। रैली का नेतृत्व सोनू खेमानी, तरूण वालवानी, राजू तनसुखानी, भगवान दास आसवानी, रवि सेवकानी, राजू सयानी ने किया।आदर्श स्टेडियम में भगवान झूलेलाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जय झूलेलाल भजन मण्डली के संयोजक नारायणदास कटारी ने भजनों की प्रस्तुित दी।
शाम को मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 15 झांकियां, सिन्धी शहनाई पर सिन्धी डांडिया नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। यात्रा का शहर भर में स्वागत किया गया। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों को रंग बिरंगी लाइटों, फर्रियों, पताकाओं से सजाया गया।
प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
इस मौके पर 400 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसमें मेरिट में प्रथम आने पर हर्ष खुबचंदानी को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने गोल्ड़ मेडल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। द्वितीय स्थान पर कंचन गंगानी को चित्रासिंह ने सिल्वर मेडल पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर नवाजा।
आज होंगे ये कार्यक्रम
रविवार को दोपहर 1 बजे आम लंगर का आयोजन होगा। रात्रि 8 बजे भजन संध्या, 11 बजे सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
सिंधी समाज ने मनाया चेटीचण्ड, निकाली वाहन यात्रा
नगर में सिंधी समाज की ओर से आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचण्ड पर्व के रूप में मनाया गया
बालोतरा. नगर में सिंधी समाज की ओर से आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचण्ड पर्व के रूप में मनाया गया। इसमें समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। मीडिया प्रभारी राजा संगतानी ने बताया कि नयापुरा स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर में सुबह आठ बजे झूलेलाल की प्रतिमा का पंचामृत से जलाभिषेक किया। इस दौरान ध्वजा, कलश पूजा और महाआरती कार्यक्रम हुए। इसके बाद वाहन यात्रा रवाना हुई।
सिंधी समाज अध्यक्ष गोविन्दराम, उपाध्यक्ष टीकमदास खियानी, सचिव वासुदेव बसरानी, मनीष लालवानी, लालचन्द ने इसे हरी झंडी दिखा रवाना किया। इसमें शामिल लोग आयोलाल झूलेलाल, सिंधी बोली अमर रहे, भारत माता की जय के जयकारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरे।
जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा से इनका स्वागत किया। सिंधु पैलेस पहुंच रैली सम्पन्न हुई। इस अवसर पर समाज के विभिन्न संगठनों, संस्थानों के पदाधिकारियों, सदस्यों व प्रबुद्धजनों ने सेवाएं दी। दोपहर में बजे आयोजित लंगर प्रसादी हजारों जनों ने ग्रहण की।
डांडिया नृत्य, शहनाई वादन कार्यक्रम में झलका उत्साह- शाम पांच बजे सिन्धु पैलेस में गोविन्दराम आहूजा, प्रतापमल लालवानी, गोरधन मेघनानी, पंडित विजय शर्मा आदि ने मंत्रोच्चार पर बहिराण साहब की ज्योति प्रज्जवलित करके आरती, पल्लव पंजड़े गाए।
भगवान झूलेलाल की खेड़ी शहनाई वादक के साथ डांडिया नृत्य किया गया। कार्यक्रम में चेटीचंड मेला अध्यक्ष, सिन्धी युवा शक्ति, वाहन रैली प्रभारी लालचन्द मनवानी, चन्दन सुखनानी, सुरेश सुखनानी, संदीप रामनानी, देवानंद बालवानी, दीपक चंदानी, हितेश आहूजा, जितेंद्र आहूजा, कुलदीप आहूजा, जितेंद्र भेरानी, प्रकाश मनवानी, सुनील लालवानी, संजय धीरवानी, योगेश सोनी, मदन मनवानी आदि ने भी शिरकत की।
Published on:
06 Apr 2019 10:29 pm
