5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निजी बस संचालकों की मनमानी यात्रियों पर पड़ रही भारी

- बस संचालक वसूल रहे मनमाना किराया- परिवहन विभाग कार्रवाई के बजाय बना मूकदर्शक
2 min read
Google source verification
निजी बस संचालकों की मनमानी यात्रियों पर पड़ रही भारी

निजी बस संचालकों की मनमानी यात्रियों पर पड़ रही भारी

पाटोदी.बाड़मेर
निजी बस संचालकों के बस क्षमता से अधिक सवारियों को भर संचालन करने व इनसे मनमाना किराया वसूलने से ग्रामीण राहत को तरस गए हैं। परेशान ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद परिवहन विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। इससे लोगों में रोष है।

कस्बे से बालोतरा, जोधपुर, बालेसर मार्ग पर प्रतिदिन 40 से 50 निजी बसें संचालित होती है। संचालक क्षमता से अधिक सवारियां भरकर जहां संचालन करते, वहीं वे मनमाना किराया वसूलते हंै। विरोध करने पर वे यात्रियों से बदसलूकी करते हैं। इससे आमजन परेशान है। पाटोदी से बालोतरा की दूरी नाममात्र 30 किलोमीटर है, लेकिन निजी बस ंसंचालक 35 प्रति सवारी से किराया वसूलते हैं। जोधपुर का किराया 90 से 100 वसूलते हैं। इससे आमजन परेशान है। परिवहन विभाग अधिकारियों के इनके खिलाफ कोई कार्रवाईनहीं करने से आमजन में रोष है।
संचालकों का दोहरा रवैया, आमजन परेशान- संचालकों के मनमाने व दोहरे रवैये से आमजन परेशान है। संचालक डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर किराया में बढ़ोतरी करते हैं, लेकिन भावों में कमी पर एक किराया कम नहीं करते हैं। इससे हर दिन हजारों जने ठगी के शिकार हो रहे हैं।

नियमों की नहीं कर रहे पालना - निजी बस संचालक नियमों की एक भी पालना नहीं करते हैं। मनमाना किराया वसलूते हैं। इससे हर दिन हजारों जने शोषण के शिकार होते हंै। विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई करें। - जगदीशदास वैष्णव
यात्री हो रहे शोषण का शिकार- निजी बस संचालकों के मनमाने रवैये से हजारों जने हर दिन शोषण के शिकार होते हैं। ये क्षमता से अधिक सवारियां भरते व अधिक किराया वसूलते हैं। परिवहन विभाग इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। - बेबीदेवी जैन

सख्त कार्रवाई करेंगे- निजी बस संचालक यात्रियों से किराया सूची में निर्धारित किराए से ज्यादा लेते है, तो पता करवा सख्त कार्रवाई करेंगे। - भगवानाराम गहलोत, जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा

निजी बस संचालकों के मनमाने रवैये से हजारों जने हर दिन शोषण के शिकार होते हैं। ये क्षमता से अधिक सवारियां भरते व अधिक किराया वसूलते हैं।रावताराम