6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब घर-घर होगी आइएलआइ के लक्षण वाले बच्चों की पड़ताल

-ब्लैक फंगस मामलों पर भी निगरानी के निर्देश-डोर टू डोर सर्वे पर विशेष फोकस किया जाए

less than 1 minute read
Google source verification
अब घर-घर होगी कोरोना के लक्षण वाले बच्चों की पड़ताल

अब घर-घर होगी कोरोना के लक्षण वाले बच्चों की पड़ताल

बाड़मेर। कोरोना संक्रमण की ग्रामीण क्षेत्रों में रोकथाम के लिए पूर्ण सतर्कता बरतते हुए डोर टू डोर सर्वे पर विशेष फोकस किया जाए। सर्वे के तीसरे चरण के तहत ग्राम स्तरीय कोर कमेटी के सदस्य घर-घर जाकर बच्चों में भी आइएलआइ लक्षणों की पड़ताल करें। जिला कलक्टर लोकबंधु ने सोमवार शाम को जिले में कोविड प्रबंधन के लिए आयोजित बैठक में कहा कि चयनित आइएलआइ लक्षण वालें लोगों के दूरभाष नम्बर पर रेण्डमली संपर्क कर उनसे मेडिकल किट वितरण एवं होम आइसोलेशन के बारे में पूछा जाकर सत्यापन किया जाए।
चिकित्सा उपकरणों का स्टॉक इंद्राज हो
जिला कलक्टर ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर प्राप्त समस्त राहत सामग्री जैसे ऑक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीजन कन्संटेटर एवं अन्य उपकरणों का स्टॉक इन्द्राज किया जाकर उन्हें पूणज़् सुरक्षित रखा जाए। कोविड केयर सेंटर्स पर संक्रमण कम होने से उक्त उपकरणों का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक है।
तीसरी लहर से बचाव के लिए पूर्व प्रबंध
कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण फैलने की संभवना को देखते हुए अभी से इस संबंध में पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। उन्होनें कहा कि ग्राम स्तरीय कमेटी के सदस्य डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान बच्चों में कोरोना संबंधित लक्षणों की पड़ताल करें। बच्चों में लक्षण पाए जाने पर समय पर उपचार के प्रबध किए जाए। साथ ही कोरोना से रिकवर हो चुके लोगों मे ब्लैक फंगस के लक्षणों पर भी निगरानी रखें।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग