वह बहुत खूबसूरत और मनमोहक है। उसके शरीर पर दिल की आकृति है और वह अभिनेताओं के दिल को छूने वाला है। यह है सूरत का सकब घोड़ा, लोग इसके साथ दिनभर सेल्फी लेकर मेले का आनंद उठाते हैं। तिलवाड़ा पशु मेले में आकर्षण का केंद्र बन रहा है सकब। इस बेशकीमती घोड़े के कई नाम हैं, हरियाणा में पतंग, सूरज, गुजरात में सकब और एक आंख सफ़ेद होने क़ी वजह से यह टाकी के नाम से जाना जाता है। सकब अब तक 25 से ज्यादा एक तरफा रेस जीत चुका है। उसकी स्पीड ऐसी कि सकब क़ी दौड़ का हर कोई कायल है।