6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश की सुरक्षा में सीमावर्ती ग्रामीण हमारी द्वितीय पंक्ति

- बॉर्डर के ग्रामीणों की सहयोगी बना बीएसएफ- 21 युवाओं को बाइक मरम्मत प्रशिक्षण सहित औजार सामग्री भेंट - बॉर्डर स्कूलों में शिक्षण व खेलकूद सामग्री का वितरण
less than 1 minute read
Google source verification
In second row in country's security is borderline rural

In second row in country's security is borderline rural

- बॉर्डर के ग्रामीणों की सहयोगी बना बीएसएफ

- 21 युवाओं को बाइक मरम्मत प्रशिक्षण सहित औजार सामग्री भेंट

- बॉर्डर स्कूलों में शिक्षण व खेलकूद सामग्री का वितरण

गडरारोड . सरहद पर सीमा सुरक्षा बल की 151वीं वाहिनी की ओर से शुक्रवार को सिविक एक्शन कार्यक्रम हुआ। इसमें बॉर्डर की स्कूलों में शिक्षण व खेलकूद सामग्री का वितरण किया गया। वहीं 21 युवाओं को मोटरसाइकिल पंक्चर रिपेयरिंग का प्रशिक्षण के साथ प्रमाण पत्र व औजार किट प्रदान किए। इससे वे आपनी खुद की दुकान शुरू कर सकते हैं।
इसके अलावा बॉर्डर के गांवों में वॉलीबॉल मैत्री मैच हुए। इसमें पांचला व रोहिड़ी गांव के बीच फाइनल मैच हुआ। इसमें पांचला की टीम विजेता बनी। सभी विजेताओं को पुरस्कार व ट्रोफी प्रदान की गई। क्षेत्र के सूंदरा, पांचला, रोहिड़ी की स्कूलों को शिक्षण व खेलकूद सामग्री भेंट की गई।

कार्यक्रम में सीसुब उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह ने कहा कि सीमा पर रहने वाले सभी ग्रामीण हमारी द्वितीय सुरक्षा पंक्ति है। हम प्रथम पंक्ति के रूप में देश की सुरक्षा करते हैं, आप दूसरी सुरक्षा पंक्ति के रूप में हमारे सहयोगी हो। देश की सुरक्षा में हमें एक-दूसरे से जुड़कर सहयोगी बनना चाहिए।

किसी भी राष्ट्र विरोधी गतिविधि की तुरंत जानकारी उपलब्ध करवाएं। सीमा पर इस तरह के कार्यक्रम से सबका हौसला बढ़ता है तथा आपसी सौहार्द पनपता है। तहसीलदार डालाराम पंवार, सवाईसिंह सोढा ने भी संबोधित किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने रेल के दूसरे फेरे, मुनाबाव में एटीएम खुलवाने, बॉर्डर की स्कूलों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए सहयोग मांगा। कार्यक्रम में समादेष्टा 151 अजय कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, सवाईसिंह सोढा, सरपंच चुतरसिंह, वरिष्ठ अध्यापक शेरसिंह, हुकमसिंह मीणा, सत्यनारायण डूडी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।