10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वार्षिक मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, धूमधाम से निकला वरघोड़ा

- धूमधाम से निकला वरघोड़ा

less than 1 minute read
Google source verification
annual fair ,flood of reverence

In the annual fair The flood of reverence

बालोतरा.जैन तीर्थ नाकोड़ा में मंगलवार को भगवान पाश्र्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव एवं पौष दशमी का वार्षिक मेला सम्पन्न हुआ। संत कीर्तिचन्द्र सूरिश्वर व अन्य साधु साध्वीगण की निश्रा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश व देश के विभिन्न प्रदेशों से श्रद्धालु उमड़े। दिनभर भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।पूरे दिन मंदिर में लोगों को लम्बी लम्बी कतारें लगी रही। वहीँ वरघोड़ा का कार्यक्रम बहुत ही रोचक रहा। इस दौरान लोग नाचते और झूमते नजर आए। बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने दर्शन ,पूजन और प्रसाद चढ़ाकर अपनी और अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। दरअसल यहां देश और प्रदेश के अलग अलग इलाकों से बड़ी संख्यां में भक्त एवं श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने पाश्र्वनाथ व अधिष्ठायक भैरव देव के दर्शन, पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर में लंबी कतारें लगी रही। एक हजार आराधकों ने तेला तप किया। मेला लाभार्थी परिवार इन्दरचन्द मुथा का नाकोड़ा ट्रस्ट मण्डल ने बहुमान किया। यहां दोपहर को पाश्र्वनाथ के जन्म कल्याणक को लेकर वरघोड़ा निकला। वरघोड़ा में लोगों ने नाचते-झूमते परमात्मा की वंदना की। ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति तुलसाराम ने भी दर्शन-पूजन कर देश में खुशहाली की कामना की । नाकोड़ा ट्रस्ट मण्डल की ओर से गादीपति का बहुमान किया गया। संजय मुनि ने भी दर्शन-वंदन का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष अमृतलाल जैन, उपाध्यक्ष महेन्द्र चौपड़ा, कोषाध्यक्ष गणपतचंद पटवारी, ट्रस्टी अनिल सिंघवी, अशोक कुमार चौपड़ा, बाबुलाल सिंघवी, भंवरलाल डोसी, भंवरलाल खींवसरा, भरत कुमार ओसवाल, बूधरचन्द भंसाली, चन्द्रशेखर छाजेड़, चन्द्रप्रकाश मेहता, दीपचंद सांखला, लूणकरण बोथरा, महेन्द्र कुमार बागरेचा, महेन्द्र कुमार चौपड़ा, नेमीचन्द बोथरा, दिलीप बागरेचा, रणवीर गेमावत, सुरेश मेहता मौजूद थे। वीरचन्द वडेरा ने बताया कि पाश्र्वनाथ जन्म कल्याणक के निमित्त बुधवार को कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें कवि कीर्ति काल,अशोक भाटी,अनिल तेजस,गोविन्द राठी, दीपक पारीख,रौनक पारीख, सिद्धार्थ देवल रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग