5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक जनवरी से मिड डे मील की राशि में होगी बढ़ोतरी

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Google source verification
Increase in the amount of mid day meal from January 1

Increase in the amount of mid day meal from January 1

एक जनवरी से मिड डे मील की राशि में होगी बढ़ोतरी
पुरानी दरों में करीब साढ़े पांच फीसदी की बढ़ोतरी
नए साल से होगा भुगतान

बाड़मेर. सरकारी विद्यालयों में पक रहा दोपहर का खाने की राशि में सरकार ने बढ़ोतरी की है। इसको लेकर गुरुवार को कार्यालय आयुक्त मिड डे मील कार्यक्रम में आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार 1 जनवरी 2019 से बढ़ी हुई राशि के अनुसार मिड डे मील मद में भुगतान होगा। गौरतलब है कि सरकारी विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवीं तक पढऩे वाले विद्यार्थियों को प्रतिदिन विद्यालय में मिड डे मील (दोपहर का खाना) दिया जाता है। हर विद्यालय को इसके लिए प्रति विद्यार्थी राशि आवंटित होती है।
वर्तमान में प्राथमिक स्तर पर प्रति विद्यार्थी 4 रुपए 13 पैसे के हिसाब से भुगतान हो रहा है, वहीं उच्च प्राथमिक कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों के लिए 6 रुपए 18 पैस के हिसाब से भोजन पकाने की लागत (कुकिंग कन्वर्जन ) का भुगतान होता है। यह राशि संबंधित संस्थाओं व विद्यालयों को सीधी जारी की जाती है। विद्यालय इस राशि से सामग्री खरीद करते हैं। अब सरकार ने इस राशि में बढ़ोतरी की है। बढ़ी दरों के अनुसार अब प्राथमिक स्तर पर 4.13 की जगह 4.36 रुपए तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 6.18 की जगह 6.51 रुपए की दर से भुगतान होगा।
केन्द्र सरकार से मिलती राशि
मिड डे मील योजना का भुगतान केन्द्र सरकार करती है। केन्द्र सरकार स्कूल शिक्ष एवं साक्षरता विभाग मानव संसाधन विभग मंत्रालय की ओर से यह राशि जारी की जाती है। विभाग ने 15 नवम्बर को राशि बढ़ाने के आदेश जारी किए।
बढ़ती महंगाई में राशि कम
&जिस हिसाब से मंहगाई बढ़ी है, उसको देखते हुए यह राशि कम लग रही है। केन्द्र व राज्य सरकार मिड डे मील राशि में बढ़ोतरी करें।
- भैराराम भाखर, शिक्षक नेता
आदेश होंगे लागू
&मिड डे मील की राशि बढ़ोतरी के आदेश जारी हुए हैं। एक जनवरी से आदेशों के अनुरूप राशि का आवंटन होगा।
- कृष्णसिंह राणीगांव, ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी बाड़मेर