7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधार से मैच नहीं हो रहा अंगूठा, बुजुर्ग मोबाइल उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जानिए पूरी खबर

- बुजुर्ग मोबाइल उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी- आधार की अनिवार्यता के चलते मोबाइल सिम बंद होने का अंदेशा

2 min read
Google source verification
Increased troubles , elderly mobile users

Increased troubles of elderly mobile users

बाड़मेर. मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले बुजुर्ग उपभोक्ता सिम बंद होने की आशंका से परेशान है। यह परेशानी इसलिए है कि वृद्धावस्था के चलते उनका फिंगर प्रिंट आधार से मैच नहीं हो रहा है। आधार से मोबाइल सिम को लिंक के लिए वृद्ध जहां भी जाते हैं एक ही जवाब मिलता है कि आपका अंगूठा आधार से मैच नहीं हो रहा। इस चक्कर में भटक रहे हैं और चिंता भी हैं कि कहीं उनकी सिम बंद न हो जाए।
उपभोक्ताओं को अब सिम चालू रखने के लिए अपने मोबाइल नम्बर को आधार से लिंक करवाना जरूरी है। हालांकि अभी कुछ माह की अवधि है। लेकिन बुजुर्ग मोबाइल उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ती जा रही है। वद्धावस्था के चलते कुछ साल पहले बने उनके आधार से अंगूठे या अंगुलियों के निशान मेल नहीं खा रहे। स्थिति यह है कि वृद्ध मोबाइल उपभोक्ता भटकने को मजबूर है। जिले के सैकड़ों बुजुर्ग मोबाइल धारकों के सामने यह समस्या आ रही है। कम्पनी प्रतिनिधियों से सम्पर्क करने पर उन्होंने भी आधार से लिंक करवाना अनिवार्य बताया है।

ढाई लाख है बुजुर्ग उपभोक्ता
प्रदेश में मोबाइल उपभोक्ताओं की तादाद करीब 5 करोड़ 95 लाख 27 हजार 922 हैं। इनमें विभिन्न मोबाइल कम्पनियों से जुड़े उपभोक्ता शामिल हैं। वहीं जिले में अनुमान के अनुसार चौदह-पन्द्रह लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से भी बुजुर्ग उपभोक्ता करीब ढाई लाख हैं, जिनमें से हजारों एेसे हैं, जिनके अंगूठे का निशान आधार से मेल नहीं खा रहा। इसके चलते मोबाइल से आधार लिंक करवाने में परेशानी आ रही है।

कोई समाधान होना चाहिए
- मेरे ही नहीं कई अन्य बुजुर्ग लोगों के सामने यह समस्या आ रही है। मोबाइल कम्पनी प्रतिनिधि जवाब नहीं दे रहे। इसका समाधान होना चाहिए। मोबाइल बंद हो गया तो परेशानी होगी। नया नंबर भी नहीं ले सकते हैं, क्योंकि उसमें भी आधार जरूरी है और फिंगर प्रिंट मैच नहीं हो रहा है।

- मेवाराम परेचा, सेवानिवृत्त शिक्षक
करेंगे समाधान

- हो सकता है कि उम्र के चलते फिंगर प्रिंट में परेशानी आ रही है। एेसी स्थिति में क्या किया जाए, इस संबंध में कोई आदेश तो नहीं है। फिर भी मैं पता करवा कर समाधान का प्रयास करुंगा।
- एससी गुप्ता, टीडीएम बीएसएनएल बाड़मेर

हो सकती है दिक्कत
वद्धावस्था में चमड़ी सख्त हो जाती है। इसके कारण फिंगर प्रिंट में दिक्कत हो सकती है।

कमलेश चौधरी, सीएमएचओ बाड़मेर