6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत की बढ़ी साख, विश्व की प्रथम अर्थव्यवस्था बनेगा देश-गडकरी

- बालोतरा में ओवरब्रिज निर्माण का किया शिलान्यास
2 min read
Google source verification
भारत की बढ़ी साख, विश्व की प्रथम अर्थव्यवस्था बनेगा देश-गडकरी

भारत की बढ़ी साख, विश्व की प्रथम अर्थव्यवस्था बनेगा देश-गडकरी

बालोतरा.
गांव व गरीब के कल्याण को लेकर केन्द्र सरकार कृत संकल्पित है। इसे लेकर पौने पांच वर्ष तक सरकार ने काम किया। देश व राजस्थान में उच्च मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों, ओवरबिज्र, सड़कों का रिकॉर्ड निर्माण किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी है। वे कामना करते हैं कि तेजी से विकास करता भारत विश्व की प्रथम अर्थव्यवस्था बनें। केन्द्रीय सड़क, भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को नगर के शहीद भगतसिंह सभा स्थल में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बालोतरा ओवरब्रिज व जैसलमेर-तनोट राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण का शिलान्यास करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पूरे देश व प्रदेश में तेज गति से गुणवत्ता युक्त सड़कों का निर्माण किया गया। गंगा शुद्धिकरण अभियान को लेकर 30 फीसदी कार्य हुआ और अभी यह यह जारी है। इससे कुंभ में इस बार निर्मल व स्वच्छ पानी बहा। कार्यक्रम अध्यक्ष सांसद सोनाराम चौधरी ने कहा कि उनके 15 वर्ष के सांसद कार्यकाल में जितने कार्य नहीं हुए, इससे कहीं अधिक कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार कार्यकाल में हुए। जिले के एक से दूसरे छोर व सीमा तक 7000 हजार करोड़ रुपए राशि से सड़क निर्माण के कार्य हुए। इसमें से कुछ कार्य पूर्ण हुए जो शेष जारी है। बालोतरा में ओवरब्रिज निर्माण होने से दशकों की समस्या का समाधान होगा। आवागमन सुगम, सरल होगा। सिवाना-समदड़ी-कल्याणपुर मार्ग का 238 करोड़ का कार्य स्वीकृत करने के साथ निर्माण प्रारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले आमजन व किसानों के बैंकों में खाते खुलवाए व बाद में पेंशन, योजनाआ लाभ का पैसा सीधे उनके खातों में डाला। देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से मजबूत सरकार बनें, यह बहुत ही जरूरी है।

बाड़मेर सोने की खान- राज्य सभा सासंद रामनारायण डूडी ने कहा कि बाड़मेर सोने की खान है। यहां बनने वाली रिफाइनरी से देश व प्रदेश का विकास होगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने योजना चलाकर गांवों को सड़कों से जोड़ा। पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण से शहरवासियों को अच्छी सुविधा मिलेगी। विकास की गति बढ़ेगी। राजनीतिक विचार धारा भले ही अलग हों, लेकिन बालोतरा के विकास के लिए सभी एक हैं। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरी होती है। पांच वर्ष पूर्व ओवरब्रिज बनता तो आमजन को अधिक परेशानी नहीं उठानी पड़ती। बालोतरा को जिला बनाने को लेकर वे प्रयासरत है। पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूर दृष्टि है। इन्होंने दर्जनों योजनाएं चलाकर गांव, गरीब, आमजन,युवा, किसान व महिलाओं के कल्याण की योजनाएं चलाई। ओवरबिज्र शहर, क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित होगा। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति रतन खत्री, बालोतरा प्रधान दरियादेवी, पूर्व सभापति महेश चौहान, पारसमल भण्डारी, प्रतिपक्ष नेता मदन चौपड़ा, उप सभापति राधेश्याम माली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवतसिंह जसोल, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष अमराराम माली मंचासीन अतिथि के रूप में मौजूद थे। भारतीय राष्ट्रीय प्राधिकरण के मुख्य अभियंता अश्विनी कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि 98 करोड़ लागत से 2 किलोमीटर दूरी में वाई आकार में 18 माह में ओवरब्रिज बनकर तैयार होगा। आमजन इसमें सहयोग करें। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक कर्नल वी.एस. नील, भाजपा जिला महामंत्री भवानीसिंह टापरा, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड बाड़मेर अधिशासी अभियंता जे. पी. सुथार मौजूद थे। राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता अनुप कुल श्रेष्ठ ने आभार ज्ञापित किया।