
गुड़ामालानी/बाड़मेर। गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 68 पर बुधवार को दो कारों की हुई भिड़ंत में दो मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई। आठ जाने गंभीर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सांचौर अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतक बच्चे भाई- बहन थे जबकि घायल सभी एक ही परिवार के थे जो गुजरात से रामदेवरा दर्शन को जा रहे थे।
रामजी का गोल चौकी प्रभारी पहलादराम गोदारा ने बताया कि बुधवार को गुजरात से एक परिवार के लोग कार से रामदेवरा दर्शन को जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाइवे 68 पर गांधव बस स्टैंड से थोड़ी दूरी पर जैसलमेर से आ रही एक कार से उनकी कार क भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना में स्विफ्ट कार में सवार वंशिका कुमारी (4) व धैर्यराजसिंह (2) पुत्र गुमानसिंह निवासी नक्तराणा कच्छ भुज की मौत हो गई । वही स्विफ्ट कार में सवार वर्षा बेन (26) , गीताबेन (29 ) ,प्रताप बैंक (40) , गुमानसिंह (30), सवाई सिंह (35), दिव्या बेन (24 ) व दूसरी कार में सवार मनोज पटेल (56) ,रूपेण भाई (35) निवासी बड़ोदरा गंभीर घायल हो गए।
सूचना मिलने पर रामजी गोल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची एवं गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर सांचौर अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने दोनों मृतक बच्चों के शव को सांचौर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। नेशनल हाइवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करवा मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Updated on:
16 Jan 2025 10:22 am
Published on:
16 Jan 2025 10:22 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
