4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतगणना के लिए समुचित तैयारियों के निर्देश

लोकसभा चुनाव में मतगणना को पूर्ण गंभीरता एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना करते हुए संपादित करवाएं।
less than 1 minute read
Google source verification
Instructions for proper preparation for counting

Instructions for proper preparation for counting

बाड़मेर. ( lok sabha election 2019 ) लोकसभा चुनाव में मतगणना को पूर्ण गंभीरता एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना करते हुए संपादित करवाएं। इससे जुड़े कार्मिक संपूर्ण प्रक्रिया का गहनता से अध्ययन कर लें। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर बैठक के दौरान मतगणना तैयारियों की समीक्षा करते हुए यह बात कही।

गुप्ता ने बैठक व्यवस्था, बेरिकेडिंग, पार्किग, यातायात व्यवस्था, मीडिया कक्ष, इंटरनेट एवं फ ोटोस्टेट मशीन लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मतगणना स्थल का निरीक्षण कर ले आउट एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देंश दिए।

Instructions for proper preparation for counting मतगणना दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। जबकि राजनीतिक दलों के अभिकर्ताओं को एफ सीआई के सामने से प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना दिवस 23 मई को सिणधरी चौराहे की तरफ रोडवेज बस डिपो एवं नेहरू नगर में बीएसएफ के पास बेरिकेडिंग के जरिए वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

राजनीतिक दलों के अभिकर्ताओं को सहायक रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए 16 मई तक संबंधित सहायक रिटनिंग अधिकारी के कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, तहसीलदार जगदीशपालसिंहए आयुक्त पवन मीणा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Read Latest Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also know about Rajasthan Lok Sabha Election Results 2019 News. Jaipur News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग