
Issues of electricity, water and encroachment in meetings
पंचायत समितियों की बैठकों में छाए बिजली, पानी एवं अतिक्रमण के मुद्दे
गुड़ामालानी . स्थानीय तहसील सभागार मे रविवार को पंचायत समिति की साधारण सभा बैठक हुई। विधायक हेमाराम चौधरी,प्रधान मुकेन्द्रा कंवर,उपखण्ड़ अधिकारी दिनेश कुमार विश्नोई,उपप्रधान राणा कुलदीपसिह, विकास अधिकारी नारायणसिंह राजपुरोहित, सीडीपीओ पुथ्वीपाल मीणा ने बैठक में भाग लिया। जिला परिषद सदस्य बाबूलाल मांजू ने कहा कि नर्मदा नहर के पानी पर सरकारी सिंस्टम जारी किया जाए, जिससे किसानों को सिचाई के लिए पानी भी मिल जाएं और आपस मे किसानो मे वाद विवाद भी नही हो। उन्होंने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को पीपीपी मॉंड़ल से हटाने की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने अन्य मुद्दे भी उठाए।
विधायक हेमाराम चैधरी ने कहा कि सरकार अधिकारी अपने कार्य के प्रति लापरवाही नर्हं कर आमजन के कार्य को ईमानदारी से करें। उन्होंने नर्मदान हर के पानी को लेकर अधिकारियों से बात की, उन्होंने जल्द पानी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। प्रधान मुकेन्द्र कंवर ने आभार जताया।
धोरीमन्ना . पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक पंचायत समिति सभागार में रविवार को हुई। बैठक में मेघवालों का तला के सरपंच ने नवनिर्मित ट्यूबवेल्स पर विद्युत कनेक्शन नहीं करने का आरोप लगाया। इस पर विधायक हेमाराम चौधरी ने डिस्कॉम के अधिकारी को ट्यूबवेल को तुरंत विद्युत करने से जोडऩा की हिदायत दी। उन्होंने कहा जलदाय विभाग के ट्यूबवेल्स पर सालभर से विद्युत कनेक्शन ही नहीं हुए हैं तो कृषि कुओं पर विद्युत कनेक्शन के क्या हाल होंगे। लोहारवा सरपंच अशोक कुमार डांगरा ने आरोप लगाया कि गोचर भूमि पर डिस्कॉम ने कुछ लोगो के नाम से विद्युत कनेक्शन कर दिए। उन्होंने कनेक्शन को काट गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की। उन्होंने वहां पुलिस चौकी के लिए स्वीकृत भूमि से अतिक्रमण हटाने का मुद्दा भी उठाया। बोर चारणान सरपंच जयरूप भण्डवाला व डबोई सरपंच दिनेश विश्नोई ने नर्मदा नहर परियोजना को नियमित विद्युत आपूर्ति करने की मांग की। इस पर विधायक चौधरी ने सबंधित विभाग को अधिकारी को फटकार लगाते हुए नर्मदा नहर की विद्युत चौबीस घंटे चालू रखने की हिदायत दी। विकास अधिकारी नरेन्द्र सोऊ ने ग्राम पंचायतो में स्वीकृत
कार्यों का पठन किया। उपप्रधान जयराम कुलदीप, तहसीलदार भागीरथ विश्नोई, पशु चिकित्साधिकारी डॉ पूनमाराम बेनीवाल आदि उपस्थित थे।
Published on:
28 Jan 2019 12:53 pm
