पूर्व वित्त, विदेश एवं रक्षामंत्री जसवंसिंह जसोल का निधन दिल्ली में रविवार तड़के हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। जसवंसिंह का अंतिम संस्कार जोधपुर स्थित उनके फार्म हाउस पर शााम करीब 4 बजे किया जाएगा। दिल्ली से करीब 12 बजे विमान से शव को जोधपुर लाया जाएगा। जोधपुर में लॉकडाउन की स्थिति के चलते निकटतम रिश्तेदार व नजदीकी लोग ही पहुंचेंगे।