5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस का कर्जमाफी के नाम पर झूठ

- मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने समदड़ी में चुनावी सभा को किया संबोधित- समदड़ी से जैसलमेर के लिए हुई रवाना
2 min read
Google source verification
कांग्रेस का कर्जमाफी के नाम पर झूठ

कांग्रेस का कर्जमाफी के नाम पर झूठ

समदड़ी ( बाड़मेर)पत्रिका .

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम करती है। सत्ता में आने के लिए किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया लेकिन आज तक एक भी किसान के कर्ज माफ नहीं हुआ जबकि भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। राजे समदड़ी में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रही थी। राजे ने कहा कि भाजपा सरकार ने 27 लाख किसानों का 8 हजार करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर किसानों को राहत दी। सालाना दस हजार तक बिजली के बिल की राशि माफ करने का काम किया। राहुल गांधी हाथ हिलाते है इसका मतलब यह होता है कि वो कोई काम करना ही नहीं चाहते। कांग्रेस विकास करने की बजाय जातिवाद फै लाकर एक दूसरे के बीच दीवारे खड़ी करने का काम करती है। भाजपा सरकार के समय सरकार का खजाना भरा हुआ था विकास के खूब काम हुए जैसे ही चुनावो में कांग्रेस की सरकार आई तो उनके सत्ता में आते ही खजाना खाली हो गया। खजाना खाली बताने का इनके पास जादू है। सभा को प्रत्याशी कैलाश चौधरी, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, विधायक हमीरसिंह भायल, पूर्व संसदीय सचिव लादूराम विश्रोई, प्रियंका चौधरी, कनाना महंत परशुरामगिरी महाराज, उम्मेदसिंह आराबा, आदूराम मेघवाल, बाबुलाल परिहार, इन्दाराम चौधरी, बाबुसिंह राजगुरू, सोहनसिंह भायल सहित अनेक पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।

चौधरी व भायल के कंधे पर हाथ रखा- राजे ने अपने चुनावी भाषण के दौरान प्रत्याशी कैलाश चौधरी व विधायक हमीरसिंह भायल को पास में खड़ा रखा। कैलाश चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर जनता से कहा कि ये युवा है इनको जीताकर भेजना है ,आप कहो तो इनको माला पहनाऊ। विधायक हमीरसिंह भायल से कहा कि आपने सबसे अधिक विकास के कार्य करवाए है। विकास भी इतना कि पूरे प्रदेश का खजाना सिवाना में खर्च कर दिया। इस पर पांडाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।

पौने दो घण्टे देरी- राजे के समदड़ी आने का कार्यक्रम पौने तीन बजे का था मगर साढ़े चार बजे वो समदड़ी पहुंची। राजपूत समाज के लोगो से चुनावी चर्चा की, इसके बाद सीधे सभा स्थल पर पहुंची। निसं.