
थार में जमकर बरसात का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। शहर में सोमवार को बारिश हुई, लेकिन कुछ देर बादल बरसे। शाम 5.30 बजे तक 6.1 एमएम बारिश रेकार्ड की गई। बारिश के बाद उमस का असर और बढ़ गया। वहीं अधिकतम तापमान 38.2 व न्यूनतम 31.0 दर्ज हुआ। रात-दिन के तापमान में मात्र 7 डिग्री का अंतर है।
बाड़मेर में सुबह बादलों की आवाजाही चलती रही। इस बीच दोपहर करीब एक बजे बाद तेज बरसात शुरू हुई। लेकिन कुछ देर बाद ही बारिश रुक गई और धूप निकल आई। इसके बाद उमस के चलते लोग पसीने से नहा गए। दोपहर बाद देर शाम तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी चली।
बाड़मेर में उमस भरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। उमस लगातार 24 घंटे पसीने छुड़ा रही है। रात का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक दर्ज हुआ है। सावन महीने में रेकार्ड गर्मी पड़ रही है। मानसून के बादल आते जरूर है, लेकिन जिले में अच्छी बरसात का इंतजार बना हुआ है।
Updated on:
29 Jul 2024 08:53 pm
Published on:
29 Jul 2024 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
