
lists of candidates did not come
बाड़मेर. नगर निकाय चुनाव को लेकर अब तक बाड़मेर में दोनों प्रमुख दलों ने पत्ते नहीं खोले हैं। संभावना जताई जा रही थी कि भाजपा की सूची शुक्रवार शाम तक आ जाएगी, लेकिन जारी नहीं हुई। उधर कांग्रेस के सभी उम्मीदवार तय होने के बावजूद इंतजार बना हुआ है। नामांकन के पहले दिन बाड़मेर में दो व बालोतरा में चार ने नाम निर्देशन पत्र जमा करवाए हैं।
दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की सूची करीब-करीब फाइनल हो चुकी है, ऐसी जानकारी मिली कि आखिरी मुहर लगनी बाकी है। इसका कारण सूचियों में एक-दो नाम में फेरबदल की संभावना जताई गई है। आपत्ति के चलते सूची जारी होने में देरी हो रही है।
पूरे दिन बनी रही उत्सुकता
कांग्रेस-भाजपा की सूचियों को लेकर कार्यकर्ता और संभावित प्रत्याशियों में पूरे दिन उत्सुकता रही। नाम लगभग तय माने जाने के कारण सूची जारी होने की उम्मीद में लोग भी इधर-उधर से जानकारी जुटाते रहे। लेकिन देर शाम तक कोई सूची जारी नहीं हुई।
आज जारी होने की जताई उम्मीद
दोनों दलों ने शनिवार को सूची जारी होने की उम्मीद जताई है। इसे भी शाम तक जारी होने की जानकारी सामने आई है। पदाधिकारियों की मानें तो अभी उच्च स्तर पर नाम फाइनल करने पर आखिरी चरण का मंथन चल रहा है। इसके चलते देरी हो रही है।
दिनभर लगते रहे कयास
इस बीच पूरे दिन कयास लगाए जाते रहे कि उसका नाम फाइनल है। शाम होते ही दोनों दलों के पत्ते खुल जाएंगे। लेकिन निराशा ही हाथ लगी। संभावित प्रत्याशियों की बेसब्री और धड़कनें बढ़ गई हैं। कई लोगों ने सूचियों को लेकर शाम को तैयारी कर ली थी, लेकिन ये काम नहीं आई।
निकाय चुनाव: फैक्ट फाइल
कितने प्रतिशत हुआ था मतदान
साल बाड़मेर बालोतरा
2004 70.38 73.64
2009 75.52 75.12
2014 80.00 78.00
Published on:
02 Nov 2019 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
